OnePlus 15 Launch: 165Hz स्क्रीन, Snapdragon 8 Elite Gen 5 और 7300mAh बैटरी वाला सबसे एडवांस फ्लैगशिप!
वनप्लस ने चीन में अपना लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15 को चीन में पेश कर दिया है। यह फोन न केवल OnePlus की अब तक की सबसे एडवांस तकनीक के साथ आता है, बल्कि इसमें ऐसे कई "फर्स्ट-इन-इंडस्ट्री" फीचर्स शामिल हैं जो इसे बाकी फ्लैगशिप्स से बिल्कुल अलग बनाते हैं। आइए जानते हैं कि कैसे OnePlus 15 आने वाले महीनों में फ्लैगशिप सेगमेंट का गेम बदल सकता है।

डिस्प्ले और स्क्रीन टेक्नोलॉजी
OnePlus 15 में 6.78 इंच का 1.5K AMOLED LTPO डिस्प्ले दिया गया है जो 1-165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। इसकी खासियत सिर्फ स्मूदनेस नहीं, बल्कि यह दुनिया की पहली तीसरी जनरेशन "Oriental Screen" टेक्नोलॉजी के साथ आता है।
इस डिस्प्ले को DisplayMate A++ रेटिंग मिली है और इसमें कस्टम X3 लुमिनेसेंट मटीरियल और P3 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है, जिससे कलर एक्युरेसी और ब्राइटनेस लेवल (6500 निट्स तक) दोनों ही असाधारण हैं।
इसके अलावा, यह एंड्रॉयड का पहला फोन है जो "True Hardware 1nit Dark Night Display" फीचर लाता है, यानी बेहद कम ब्राइटनेस पर भी क्लैरिटी और डिटेल्स बनी रहती हैं।
कंपनी ने दावा किया है कि इसमें इंडस्ट्री का सबसे लो फ्लिकर परफॉर्मेंस (SVM
परफॉर्मेंस और कूलिंग सिस्टम
OnePlus 15 में Qualcomm का नया Snapdragon 8 Elite Gen 5 SoC दिया गया है, जो 3nm प्रोसेस पर बना है। इसे 16GB तक LPDDR5X RAM और 1TB तक UFS 4.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है।
फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें कंपनी का नया "Glacier Cooling System" है, जिसमें इंडस्ट्री का पहला 'hand-tearable steel' और 'supercritical aerogel' मटीरियल इस्तेमाल किया गया है, वही जो स्पेस रॉकेट इंजनों में थर्मल इंसुलेशन के लिए प्रयोग होता है। इसका परिणाम यह है कि हेवी गेमिंग या 4K शूटिंग के दौरान भी फोन का टेंपरेचर 5°C तक कम रहता है।
इसके साथ ही, OnePlus ने इसमें G2 गेमिंग नेटवर्क चिप दिया है जो Wi-Fi और 5G लेटेंसी को 65% तक घटाता है। गेमिंग के दौरान Touch Display Sync फीचर टच एक्युरेसी को 77% तक बढ़ाता है और गाइरो लेटेंसी को 11% तक घटाता है। यही वजह है कि यह फोन "Valorant Mobile National Tournament" और "Peace Elite Pro League" का ऑफिशियल डिवाइस बना है।
डिजाइन और प्रीमियम बिल्ड क्वालिटी
OnePlus 15 का डिजाइन 'Dune Aesthetic' फिलॉसफी पर आधारित है, जिसमें नैचुरल और फ्यूचरिस्टिक एलिमेंट्स का कॉम्बिनेशन है। फोन में Metal Cube Deco Design दिया गया है जो एक प्रीमियम और मिनिमल लुक प्रदान करता है।
कंपनी ने तीन खास कलर वेरिएंट पेश किए हैं।
- Sand Dune (Primary Color Nanometal Process)
- Absolute Black (Fully Matte Silk Glass)
- Misty Purple (Dual-Dimensional Flowing Glass)
फोन IP66/68/69/69K रेटिंग के साथ आता है, यानी यह डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट है। साथ ही इसमें हाई-परफॉर्मेंस X-axis वाइब्रेशन मोटर और स्टीरियो स्पीकर्स दिए गए हैं।
कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए OnePlus 15 में 50MP Sony सेंसर के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप है।
- 50MP मुख्य कैमरा (OIS सहित)
- 50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस
- 50MP 3.5x पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस (85mm पोर्ट्रेट मोड के साथ)
यह 4K 120fps Dolby Vision वीडियो रिकॉर्डिंग और 8K वीडियो सपोर्ट देता है। फ्रंट में 32MP कैमरा है जो 4K 60fps वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।
बैटरी और चार्जिंग
OnePlus 15 में 7300mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 120W वायर्ड और 50W वायरलेस फ्लैश चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है कि यह फोन सिर्फ 13 मिनट में 5000mAh तक चार्ज हो जाता है और 5 मिनट की चार्जिंग में 6 घंटे तक वीडियो स्ट्रीमिंग मिलती है।
कीमत और उपलब्धता
OnePlus 15 की शुरुआती कीमत चीन में 3999 युआन (लगभग ₹49,500) रखी गई है और टॉप वेरिएंट 5399 युआन (लगभग ₹66,900) तक जाता है। फोन 28 अक्टूबर से चीन में सेल के लिए उपलब्ध होगा।
भारत में इसका लॉन्च मिड-नवंबर में होने की संभावना है, और यह देश का पहला Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर वाला स्मार्टफोन होगा।
OnePlus 15 सिर्फ एक फ्लैगशिप नहीं, बल्कि डिस्प्ले, गेमिंग और थर्मल टेक्नोलॉजी के नए मानक तय करने वाला डिवाइस है। अपने 165Hz स्क्रीन, एयरोस्पेस-ग्रेड कूलिंग और सुपर फास्ट चार्जिंग के साथ यह फोन Samsung और iQOO जैसे हाई-एंड ब्रांड्स के लिए एक नई चुनौती बनकर सामने आया है।


Click it and Unblock the Notifications








