क्या दिसंबर में लॉन्च होंगे OnePlus 15 और OnePlus 15R; मिलेगी दमदार बैटरी और 165Hz डिस्प्ले
चीनी स्मार्टफोन ब्रांड OnePlus अपने अगले फ्लैगशिप लाइनअप को लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने चीन में अक्टूबर 2025 में OnePlus 15 पेश करने का टीज़र जारी कर दिया है, जबकि रिपोर्ट्स बताती हैं कि OnePlus 15 और OnePlus 15R (जिसे चीन में OnePlus Ace 6 कहा जाएगा) भारत में दिसंबर 2025 के बीच लॉन्च होंगे।
ऐसे में यूजर्स के बीच उत्सुकता बढ़ गई है कि इस बार वनप्लस अपने नए फोन में कौन-से बड़े अपग्रेड लेकर आ रहा है। आइए इनके संभावित स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन और कीमत के बारे में जानते हैं।

OnePlus 15 के स्पेसिफिकेशंस
लीक्स के आधार पर वनप्लस का अगला फ्लैगशिप OnePlus 15 लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर से लैस होगा, जिसे खासतौर पर पावरफुल परफॉर्मेंस और गेमिंग अनुभव के लिए तैयार किया गया है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें 1.5K रेजोल्यूशन वाला फ्लैट डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। सुरक्षा के लिहाज से इसमें नया अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलने की उम्मीद है, जो पिछले वर्जन से कहीं ज्यादा तेज़ और सटीक होगा।
बैटरी सेक्शन में कंपनी इस बार बड़ा बदलाव कर रही है। फोन में 7500mAh की बैटरी मिल सकती है, जिसे 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगा। कैमरा सेटअप भी प्रीमियम लेवल का होगा, जिसमें तीन 50MP सेंसर - प्राइमरी कैमरा, अल्ट्रा-वाइड लेंस और 3x ऑप्टिकल ज़ूम वाला टेलीफोटो सेंसरशामिल होंगे।
डिजाइन की बात करें तो OnePlus ने इस बार Sand Storm फिनिश का टीज़र पहले ही पेश किया है। इसके अलावा ब्लैक और पर्पल कलर ऑप्शंस भी लॉन्च के समय उपलब्ध होने की संभावना है।
OnePlus 15R (Ace 6) के स्पेसिफिकेशंस
OnePlus 15R को कंपनी भारत में थोड़ा ज्यादा किफायती फ्लैगशिप के तौर पर लॉन्च कर सकती है। इसमें भी Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिलने की उम्मीद है। डिस्प्ले सेक्शन में यह फोन अपने बड़े भाई जैसा ही होगा - 1.5K रेजोल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ फ्लैट OLED पैनल।
बैटरी पावर यहाँ भी वही रहेगी यानी 7500mAh बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग। कैमरे में OnePlus 13R के मुकाबले अपग्रेडेड ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इसमें नया अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर और IP68 व IP69 रेटिंग के साथ बेहतर डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस फीचर भी होगा।
कलर वेरिएंट्स में कंपनी इस फोन को ब्लैक, सिल्वर और व्हाइट शेड्स में लॉन्च कर सकती है।
OnePlus 15 सीरीज की कीमत और लॉन्च डेट
कीमत के मामले में इस बार थोड़ा इज़ाफा देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, OnePlus 15R की कीमत लगभग ₹44,999 हो सकती है, जो कि OnePlus 13R (₹39,999) से अधिक होगी। वहीं, OnePlus 15 की कीमत ₹65,000 से ₹75,000 के बीच रह सकती है।
दोनों स्मार्टफोन भारत में 15 दिसंबर से 25 दिसंबर 2025 के बीच लॉन्च किए जा सकते हैं। यानी इस बार वनप्लस अपने नए फ्लैगशिप्स को साल के अंत में फेस्टिव सीजन और न्यू ईयर के आसपास मार्केट में उतारकर यूज़र्स को आकर्षित करना चाहेगा।


Click it and Unblock the Notifications








