Home
Mobile

Oppo Find X9 Pro vs OnePlus 15: कैमरा, परफॉर्मेंस और बैटरी; कौन है 2025 का असली फ्लैगशिप?

भारतीय मार्केट में इस हफ्ते हाई-एंड स्मार्टफोन सेगमेंट की हलचल अचानक तेज हो गई है। Oppo ने अपना प्रीमियम फ्लैगशिप Oppo Find X9 और Find X9 Pro लॉन्च कर दिए हैं। वहीं कुछ समय पहले OnePlus भी अपना दमदार फ्लैगशिप OnePlus 15 लेकर आया था।

दोनों ही फोन परफॉर्मेंस, कैमरा और बैटरी के मामले में अपने-अपने ब्रांड के बेस्ट ऑफरिंग्स हैं। ऐसे में अगर आप 2025 का एक टॉप-टियर स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं और तय नहीं कर पा रहे कि इन दोनों में से बेहतर कौन है, तो यह डीटेल्ड कंपैरिजन आपकी कन्फ्यूजन दूर कर देगा।

Oppo Find X9 Pro vs OnePlus 15: कौन है 2025 का असली फ्लैगशिप?

भारत में कीमतों का फर्क

सबसे बड़ा डिफरेंस कीमत का है, और यहीं से यूज़र्स का फैसला सीधे प्रभावित होता है।

Oppo Find X9 Pro (16GB + 512GB): ₹1,09,999
यह मॉडल 21 नवंबर 2025 से Flipkart पर उपलब्ध होगा।

OnePlus 15 (16GB + 512GB): ₹79,999
इसे आप OnePlus की ऑफिशियल वेबसाइट और Amazon India से खरीद सकते हैं।

यानी कीमत में लगभग ₹30,000 का गैप है। अगर आपका बजट 80-90 हजार के बीच है, तो OnePlus 15 अपने आप ही मजबूत विकल्प बन जाता है। लेकिन Oppo ने प्राइस को जस्टिफाई करने के लिए क्या दिया है? वही आगे समझते हैं।

डिस्प्ले और यूजर एक्सपीरियंस

दोनों फोन में 6.78 इंच का बड़ा डिस्प्ले मिलता है, लेकिन फर्क रिफ्रेश रेट और पीक ब्राइटनेस में है।

Oppo Find X9 Pro

  • 6.78-इंच LTPO AMOLED
  • 120Hz रिफ्रेश रेट
  • 3600 nits पीक ब्राइटनेस

Find X9 Pro की ब्राइटनेस बेहद हाई है, जिससे आउटडोर यूज़ का अनुभव दूसरों से बेहतर हो जाता है।

OnePlus 15

  • 6.78-इंच AMOLED
  • 165Hz रिफ्रेश रेट

OnePlus 15 की स्क्रीन ज्यादा स्मूथ रिफ्रेश रेट देती है, जो गेमिंग और प्रीमियम स्क्रॉलिंग एक्सपीरियंस के लिए शानदार है।

परफॉर्मेंस का खेल

Oppo Find X9 Pro

  • MediaTek Dimensity 9500
  • Android 16

OnePlus 15

  • Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5
  • Adreno 840 GPU

यहां OnePlus 15 परफॉर्मेंस-ड्रिवन यूज़र्स के लिए ज्यादा आकर्षक बनता है। Snapdragon 8 Elite Gen 5 अभी की सबसे स्टेबल और पावरफुल चिप्स में से एक है। गेमिंग, कैजुअल यूज़ या मल्टी-टास्किंग-हर जगह OnePlus थोड़ा आगे नजर आएगा।

कैमरा सेटअप

अगर आपका फोकस कैमरा है, तो Oppo ने Find X9 Pro में अपनी ताकत झोंक दी है।

Oppo Find X9 Pro

  • 50MP प्राइमरी
  • 50MP अल्ट्रा-वाइड
  • 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो
  • 50MP फ्रंट कैमरा

200MP टेलीफोटो सेंसर इस सेगमेंट में एक बड़ा आकर्षण है और Oppo इसे अपने टेलीफोटो मास्टरी का नया बेंचमार्क मान रहा है।

OnePlus 15

  • 50MP प्राइमरी
  • 50MP अल्ट्रा-वाइड
  • 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो
  • 32MP फ्रंट कैमरा

यह सेटअप भी काफी शक्तिशाली है लेकिन Oppo कमाल का विजुअल डेप्थ और टेलीफोटो क्वालिटी देता है - खासकर ज़ूम शॉट्स और पोर्ट्रेट में।

बैटरी और चार्जिंग

Oppo Find X9 Pro

  • 7500mAh
  • 80W फास्ट चार्जिंग

OnePlus 15

  • 7300mAh
  • 120W फास्ट चार्जिंग

Oppo की बैटरी ज्यादा बड़ी है, लेकिन OnePlus तेज चार्ज होता है। अगर आपको ऑल-डे बैकअप चाहिए तो Oppo बढ़िया है, और अगर स्पीड चार्जिंग आपकी प्राथमिकता है, तो Find X9 Pro फोटोग्राफी-लवर्स के लिए सही है। लेकिन कीमत और परफॉर्मेंस बैलेंस देखकर OnePlus 15 इस तुलना में एक ज्यादा प्रैक्टिकल और वैल्यू-फॉर-मनी सौदा बन जाता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus 15 or Oppo Find X9 Pro? Detailed Comparison of Price, Camera and Performance
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X