Home
Mobile

OnePlus 15 Leaks: डिजाइन से लेकर बैटरी तक; होंगे अब तक के सबसे बड़े बदलाव; लॉन्च से पहले सामने आई डिटेल

OnePlus भारत के फेमस और टॉप स्मार्टफोन में आता है। ऐसे में कंपनी के अपकमिंग फोन के लेकर लीक सामने आई है। अगर ये लीक सही साबित होती है तो OnePlus 15 कंपनी का ऐसा फ्लैगशिप हो सकता है जिसमें अब तक के सबसे बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।

चाहे वह कैमरा डिज़ाइन हो, डिस्प्ले हो या बैटरी बैकअप, OnePlus 15 को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए हैं। आइएइसके लीक्ड फीचर्स और संभावित लॉन्च डिटेल्स जानते हैं ।

OnePlus 15 Leaks : डिजाइन से लेकर बैटरी तक होंगे कई बदलाव

नया कैमरा डिजाइन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, OnePlus 15 इस बार अपने सिग्नेचर सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल से हटकर नया स्टाइल अपनाने वाला है। फोन में स्क्वायर-शेप्ड कैमरा हाउसिंग होगी, जिसके कॉर्नर गोल होंगे और यह बैक पैनल के टॉप-लेफ्ट पर दिखाई देगा।

दिलचस्प बात यह है कि Hasselblad ब्रांडिंग इस बार गायब हो सकती है, जो OnePlus के कैमरा सिस्टम को लेकर उसकी नई स्ट्रेटजी को दर्शाता है।

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस अपग्रेड

लीक के अनुसार, OnePlus 15 में 6.78-इंच का फ्लैट OLED डिस्प्ले होगा, जो 1.5K रेजोल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। यह फीचर खासकर गेमिंग लवर्स के लिए बेहद आकर्षक होगा, क्योंकि उम्मीद है कि इसमें 165fps गेमप्ले का नैटिव लेवल सपोर्ट मिल सकता है।

परफॉर्मेंस की बात करें तो फोन को पावर देगा Qualcomm Snapdragon 8 Elite 2 प्रोसेसर, जिसे LPDDR5X RAM और UFS 4.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा जाएगा। यह कॉम्बिनेशन इसे 2026 में लॉन्च होने वाले अन्य प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स के मुकाबले में मजबूती देगा।

बैटरी में सबसे बड़ा सुधार

OnePlus 15 की सबसे बड़ी खासियत होगी इसकी बैटरी। लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 7,300mAh की बैटरी दी जाएगी, जो मौजूदा हाई-एंड स्मार्टफोन्स से काफी बड़ी है।

साथ ही यह फोन 100W वायर्ड चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। यानी चार्जिंग स्पीड और बैकअप दोनों ही मामलों में यह फोन गेम-चेंजर साबित हो सकता है।

कैमरा सेटअप: तीनों 50MP लेंस

कैमरा विभाग में भी OnePlus 15 काफी दमदार दिखता है। फोन में तीन 50MP रियर कैमरे मिलने की उम्मीद है।

  • Sony LYT700 प्राइमरी सेंसर
  • Samsung JN5 अल्ट्रा-वाइड लेंस
  • 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस (JN5)

साथ ही, OnePlus इस बार नया "LUMO" इमेज इंजन पेश कर सकता है, जिससे फोटो और वीडियो क्वालिटी और बेहतर हो जाएगी। फ्रंट पर 32MP सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है।

अन्य फीचर्स

फोन में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर, IP68/69 वाटर और डस्ट रेसिस्टेंस रेटिंग और कस्टमाइज़ेबल "Plus Key" बटन होगा, जैसा कि OnePlus 13s में देखने को मिला था।

कलर वेरिएंट में नया "Moon Rock Black" फिनिश भी शामिल होगा, जो ज्यादा लाइट एब्जॉर्ब करेगा और प्रीमियम लुक देगा।

लॉन्च टाइमलाइन और कीमत

लीक के मुताबिक, OnePlus 15 को अक्टूबर 2025 में चीन में लॉन्च किया जाएगा, OnePlus Ace 6 के साथ। इसका ग्लोबल डेब्यू 2026 की शुरुआत में हो सकता है।

भारत में इसकी शुरुआती कीमत लगभग ₹80,000 बताई जा रही है, जो OnePlus 13 से ज्यादा है। अगर लीक सच होते हैं, तो OnePlus 15 डिज़ाइन, बैटरी और कैमरा के मामले में अब तक का सबसे बड़ा अपग्रेड होगा। 7,300mAh बैटरी, 165Hz डिस्प्ले और ट्रिपल 50MP कैमरे इसे प्रीमियम सेगमेंट का सबसे चर्चित फ्लैगशिप बना सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus 15 Tipped to Launch With Snapdragon 8 Elite 2, 7300mAh Battery and New Design
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X