OnePlus 15 vs iPhone 17: कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट? 2025 में किसे खरीदना बेहतर?
OnePlus 15 आखिरकार भारतीय और ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो चुका है। कीमत 75,000 रुपये से कम, डिजाइन यूनिक और परफॉर्मेंस एकदम फ्लैगशिप लॉन्च के साथ ही यह मुकाबला तय था कि OnePlus 15 सीधा Apple के नए iPhone 17 से टकराएगा, जिसकी कीमत तो ज्यादा है लेकिन ब्रांड का भरोसा भी उतना ही मजबूत है।
लेकिन इस बार तुलना सिर्फ कीमत और स्पेसिफिकेशंस की नहीं है, असली सवाल यह है कि क्या 2025 में Apple का iOS इकोसिस्टम अपने हाई-प्राइस टैग को जस्टिफाई करता है या OnePlus अपनी 'चेंज द गेम' फिलॉसफी के साथ हाई-एंड यूजर्स को खींच ले जाएगा? यही यूनिक एंगल इस तुलना को दिलचस्प बनाता है।

OnePlus 15 vs iPhone 17
OnePlus 15 अपनी एग्रेसिव प्राइसिंग का फायदा लेते हुए 72,999 रुपये (12GB + 256GB) में मिलता है, जबकि 512GB स्टोरेज वेरिएंट 79,999 रुपये का है।
तीन कलर ऑप्शन Ultra Violet, Sand Storm और Infinite Black-इसे प्रीमियम सेगमेंट में बहुत ही मॉडर्न लुक देते हैं। इसके मुकाबले iPhone 17 की कीमत काफी ज्यादा है।
- 256GB वेरिएंट: ₹82,900
- 512GB वेरिएंट: ₹1,02,900
Apple पांच कलर Lavender, Sage, Mist Blue, White और Black देकर इसे अधिक लाइफस्टाइल फोकस्ड बनाता है, लेकिन कीमत का अंतर भारत जैसे मार्केट में बड़ा फैक्टर बनता है।
कैमरा बैटल?
- OnePlus 15 ने इस बार कैमरा को एकदम नई दिशा दी है।
- 50MP मेन कैमरा
- 50MP अल्ट्रा-वाइड (116° FoV)
- 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो
यानी तीनों लेंस बड़े सेंसर और हाई-क्वालिटी आउटपुट देने पर फोकस करते हैं। फ्रंट पर भी 32MP कैमरा काफी अच्छा सेल्फी परफॉर्मेंस देता है। दूसरी तरफ iPhone 17 की क्वालिटी शूटिंग कैपेबिलिटी ब्रांड ट्रस्ट और इमेज प्रोसेसिंग पर आधारित है।
- 48MP मेन कैमरा + OIS
- 48MP अल्ट्रा-वाइड (120° FoV)
- 18MP फ्रंट कैमरा
यहां मेगापिक्सल भले ही कम हैं, पर iPhone की इमेज प्रोसेसिंग, रंगों की गहराई और वीडियो स्टेबिलिटी अभी भी इंडस्ट्री स्टैंडर्ड बनी हुई है।
लेकिन इस बार खिलाड़ियों में OnePlus भी किसी खेल में पीछे नहीं है, इसके 50MP पेरिस्कोप लेंस से iPhone 17 को टेलीफोटो रेंज में जबरदस्त टक्कर मिलती है।
Android का पावर गेम vs Apple का ऑप्टिमाइजेशन
OnePlus 15: Pure Performance Beast
- 6.78-inch LTPO AMOLED, 165Hz
- Snapdragon 8 Elite Gen 5 (3nm)
- 7,300mAh बैटरी + 120W फास्ट चार्जिंग
यहां OnePlus 15 लंबे गेमिंग सेशन, OTT बिंज और प्रो लेवल मल्टीटास्किंग, सब कुछ बैटरी एंग्जायटी के बिना अपने बड़े बैटरी साइज और सुपर-फास्ट चार्जिंग के साथ एक व्यावहारिक फायदा देता है।
iPhone 17: Efficiency First
- 6.3-inch LTPO Super Retina XDR, 120Hz
- Apple A19 (3nm)
- 3692mAh बैटरी + MagSafe Wireless
Apple का फायदा हमेशा ऑप्टिमाइजेशन से रहा है। A19 चिप भले ही कागज पर उतनी बड़ी बैटरी के साथ नहीं आता, लेकिन उसकी एफिशिएंसी बैटरी लाइफ को काफी संतुलित बनाती है।
लेकिन इस बार डिस्प्ले रिफ्रेश रेट (165Hz vs 120Hz), बैटरी साइज और चार्जिंग स्पीड में OnePlus ने गेम को एक नई दिशा दे दी है।
कौन सा फोन खरीदें?
OnePlus 15 उनके लिए है, जो बेहतर डिस्प्ले, ज्यादा बैटरी, पावरफुल चिप और फास्ट चार्जिंग को प्रायोरिटी देते हैं। एक प्रीमियम परफॉर्मेंस फोन चाहते हैं लेकिन 80,000-1 लाख तक खर्च नहीं करना चाहते या जिनके लिए ecosystem की बजाय raw performance matter करती है।
iPhone 17 उनके लिए जिन्हें iOS स्मूद UI, बेहतर ऐप सपोर्ट, लंबे सॉफ्टवेयर अपडेट अनुभव चाहिए। या जो कैमरा प्रोसेसिंग और वीडियो आउटपुट को नंबर वन प्राथमिकता मानते हैं। इसके अलावा जिनके लिए ब्रांड वैल्यू और ecosystem एक बड़ा निर्णय कारक है।
2025 में 'Value Flagship' की पहचान
iPhone 17 अभी भी कैमरा प्रोसेसिंग और ecosystem के कारण प्रीमियम यूज़र्स की पहली पसंद है। लेकिन इस बार OnePlus 15 ने गेम बदल दिया। इसकी बड़ी बैटरी, 165Hz डिस्प्ले, ट्रिपल 50MP कैमरा और कम कीमत इसे 2025 का असली "Value Flagship" बनाते हैं।
अगर आप Apple फैन नहीं हैं, और स्मार्टफोन को एक पावर टूल की तरह देखते हैं, OnePlus 15 आपकी पहली पसंद होना चाहिए।


Click it and Unblock the Notifications