OnePlus 15 vs iQOO 15: अक्टूबर में धूम मचाने आ रहे दोनों फोन; जानें कौन देगा बेहतर परफॉर्मेंस और वैल्यू
OnePlus 15 vs iQOO 15:अक्टूबर 2025 स्मार्टफोन प्रेमियों के लिए बेहद खास होने वाला है। इस महीने कई बड़े ब्रांड अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में हैं। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा में हैं OnePlus 15 और iQOO 15, जो चीन में सबसे पहले पेश होंगे और इसके बाद भारत में कदम रखेंगे।
दोनों ही स्मार्टफोन क्वालकॉम के नए Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर से लैस होंगे, जो अब तक का सबसे पावरफुल चिपसेट माना जा रहा है। आइए जानते हैं कि डिजाइन, स्पेसिफिकेशन, कैमरा, बैटरी और कीमत के मामले में ये दोनों कितने अलग हैं।

OnePlus 15 के स्पेसिफिकेशन
OnePlus 15 को लेकर अब तक कई लीक सामने आ चुके हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार यह फोन फ्लैट 1.5K डिस्प्ले के साथ आ सकता है, जिसमें 165Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा। डिस्प्ले में अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया जा सकता है।
बैटरी की बात करें तो फोन में कंपनी एक विशाल 7500mAh बैटरी दे सकती है, जो 100W फास्ट चार्जिंग के साथ आएगी। यह बैटरी साइज़ OnePlus को मार्केट में बैटरी चैंपियन बना सकता है।
कैमरा सेटअप पर नजर डालें तो फोन में ट्रिपल 50MP कैमरा सिस्टम होने की उम्मीद है। इसमें मुख्य सेंसर, अल्ट्रा-वाइड और 3x ऑप्टिकल जूम वाला टेलीफोटो लेंस शामिल होगा। ऐसे में OnePlus 15 फोटोग्राफी और परफॉर्मेंस, दोनों ही मामलों में दमदार साबित हो सकता है।
iQOO 15 के स्पेसिफिकेशन
iQOO 15 भी Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर के साथ आएगा। इसमें 12GB LPDDR5X RAM और 256GB UFS 4.1 स्टोरेज मिलने की संभावना है।
फोन में 6.8-इंच LTPO 2K AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। खास बात यह है कि यह डिस्प्ले Samsung की Everest OLED तकनीक पर आधारित होगा और इसके साथ AR एंटी-ग्लेयर कोटिंग भी होगी, जिससे आउटडोर विजिबिलिटी और बेहतर हो जाएगी।
कैमरे की बात करें तो iQOO 15 में भी 50MP+50MP+50MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है। इसमें प्राइमरी, अल्ट्रा-वाइड और टेलीफोटो लेंस (3x ऑप्टिकल जूम) शामिल होंगे। फोन में 7000mAh बैटरी होने की उम्मीद है, जो इसे लंबे बैकअप के लिए बेहतरीन बनाएगी।
OnePlus 15 vs iQOO 15: लॉन्च डेट और कीमत
रिपोर्ट्स के मुताबिक, iQOO 15 अक्टूबर 2025 में चीन में लॉन्च होगा, जबकि भारत में इसका आगमन 15 नवंबर से 25 नवंबर के बीच हो सकता है। इसकी कीमत ₹60,000 से ₹65,000 के बीच रहने की संभावना है।
वहीं, OnePlus 15 का भारत लॉन्च दिसंबर 2025 के बीच (15 से 25 दिसंबर) तय माना जा रहा है। इसकी कीमत ₹65,000 से ₹75,000 के बीच हो सकती है।
कौन है बेस्ट डील?
अगर आप डिस्प्ले और आउटडोर विजिबिलिटी पर ज्यादा ध्यान देते हैं तो iQOO 15 आपके लिए सही चुनाव साबित हो सकता है। वहीं, ज्यादा बैटरी कैपेसिटी और अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग चाहने वालों के लिए OnePlus 15 बेहतर साबित होगा। कीमत की बात करें तो iQOO थोड़ी सस्ती डील ऑफर करेगा, जबकि OnePlus ब्रांड प्रीमियम फीचर्स और एक्स्ट्रा बैटरी के दम पर ज्यादा महंगा होगा।
कुल मिलाकर, दोनों ही फोन फ्लैगशिप सेगमेंट में कड़ी टक्कर देंगे और नवंबर-दिसंबर 2025 स्मार्टफोन मार्केट के लिए बेहद रोमांचक होने वाला है।


Click it and Unblock the Notifications








