Home
Mobile

भारत में OnePlus 15R लॉन्च; Snapdragon 8 Gen 5 वाला पहला फोन, साथ में नया Pad Go 2

OnePlus ने भारत में अपने 2025 लाइनअप को मजबूती देते हुए एक साथ दो बड़े प्रोडक्ट -OnePlus 15R स्मार्टफोन और OnePlus Pad Go 2 टैबलेट लॉन्च किए हैं। यह लॉन्च इसलिए भी खास है क्योंकि OnePlus 15R भारत का पहला स्मार्टफोन बन गया है, जिसमें Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया गया है।

वहीं, Pad Go 2 मिड-रेंज टैबलेट सेगमेंट में बड़ा डिस्प्ले, लंबी बैटरी और OxygenOS के क्लीन एक्सपीरियंस के साथ एंट्री करता है। आइए, दोनों डिवाइसेज़ को विस्तार से समझते हैं।

भारत में OnePlus 15R लॉन्च; Snapdragon 8 Gen 5 वाला पहला फोन

OnePlus का हाई-एंड डिस्प्ले

OnePlus 15R को उन यूज़र्स के लिए तैयार किया गया है, जो बिना Ultra मॉडल की कीमत चुकाए टॉप-लेवल परफॉर्मेंस चाहते हैं। इसमें 6.83-इंच का LTPO डिस्प्ले मिलता है, जिसका रेजोल्यूशन 2800×1272 पिक्सल है।

यह डिस्प्ले 60Hz से 165Hz तक के अडैप्टिव रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है, साथ ही HDR10+, 10-बिट कलर डेप्थ और फुल DCI-P3 कलर कवरेज भी देता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Gorilla Glass 7i दिया गया है।

फ्लैगशिप परफॉर्मेंस

परफॉर्मेंस की बात करें तो फोन में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर है, जिसे 12GB LPDDR5X RAM और 512GB तक UFS 4.1 स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। सॉफ्टवेयर साइड पर यह डिवाइस Android 16 आधारित OxygenOS 16 पर चलता है, जो स्मूदनेस और क्लीन UI के लिए जाना जाता है।


बड़ी बैटरी

बैटरी इस फोन की सबसे बड़ी ताकतों में से एक है। OnePlus 15R में 7400mAh की विशाल बैटरी दी गई है, जो 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है-मतलब भारी इस्तेमाल के बावजूद चार्जिंग की चिंता कम हो जाएगी।

कैमरा सेटअप

कैमरा सेटअप में 50MP Sony IMX906 प्राइमरी कैमरा (OIS के साथ), 8MP अल्ट्रा-वाइड और 32MP ऑटोफोकस फ्रंट कैमरा शामिल है। वीडियो क्रिएटर्स के लिए यह फोन 4K 120fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करता है।

कनेक्टिविटी फीचर्स भी पूरी तरह फ्लैगशिप हैं, इसमें 5G, Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, NFC, NavIC और IR ब्लास्टर। यह स्मार्टफोन Charcoal Black, Mint Breeze और Electric Violet कलर ऑप्शन्स में आएगा।

OnePlus Pad Go 2: मिड-रेंज टैबलेट

OnePlus Pad Go 2 उन यूज़र्स को टारगेट करता है, जो पढ़ाई, एंटरटेनमेंट और हल्के प्रोडक्टिविटी टास्क्स के लिए एक भरोसेमंद टैबलेट चाहते हैं। इसमें 12.1-इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका 7:5 आस्पेक्ट रेशियो, 2800×1980 रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट है। हाई ब्राइटनेस मोड में इसकी ब्राइटनेस 900 निट्स तक जाती है।

यह टैबलेट MediaTek Dimensity 7300-Ultra प्रोसेसर से पावर लेता है और इसमें 8GB RAM के साथ 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। सॉफ्टवेयर यहां भी OxygenOS 16 है, जो फोन और टैबलेट के बीच बेहतर इकोसिस्टम एक्सपीरियंस देता है।

Pad Go 2 में 10050mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। ऑडियो के लिए इसमें क्वाड स्पीकर्स, जबकि फोटो/वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP फ्रंट और रियर कैमरा मिलता है। कनेक्टिविटी में Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4 और कुछ वेरिएंट्स में 5G सपोर्ट भी दिया गया है। इसके अलावा, यह OnePlus Pad Go 2 Stylo को भी सपोर्ट करता है।

भारत में कीमत और सेल

OnePlus 15R की कीमत भारत में ₹47,999 (12GB + 256GB) और ₹52,999 (12GB + 512GB) रखी गई है। वहीं OnePlus Pad Go 2 का 8GB + 128GB Wi-Fi वेरिएंट ₹26,999, 8GB + 256GB Wi-Fi ₹29,999, और 8GB + 256GB 5G वेरिएंट ₹32,999 में मिलेगा।

दोनों डिवाइसेज़ की बिक्री 25 दिसंबर से OnePlus ऑनलाइन स्टोर, बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी। योग्य बैंक कार्ड्स से भुगतान करने पर ₹3,000 तक का बैंक ऑफर भी मिलेगा।

OnePlus 15R उन यूज़र्स के लिए एक मजबूत फ्लैगशिप चॉइस है, जो लेटेस्ट प्रोसेसर और बड़ी बैटरी चाहते हैं, जबकि OnePlus Pad Go 2 मिड-रेंज टैबलेट सेगमेंट में बैलेंस्ड फीचर्स के साथ अच्छी वैल्यू ऑफर करता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus 15R and Pad Go 2 Launched in India: Price, Specs and Offers
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X