OnePlus 15R के नाम से भारत में लॉन्च होगा OnePlus Ace 6T; मिलेगा Snapdragon 8 Gen 5 और 165Hz AMOLED डिस्प्ले
OnePlus ने आखिरकार अपने नए फ्लैगशिप गेमिंग-केंद्रित स्मार्टफोन OnePlus Ace 6T की लॉन्च डेट की पुष्टि कर दी है। कंपनी ने बताया है कि यह फोन चीन में 3 दिसंबर को पेश किया जाएगा। सबसे बड़ी बात यह है कि Ace 6T दुनिया का पहला स्मार्टफोन होगा जो Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट के साथ लॉन्च होगा।
इस चिपसेट को OnePlus और Qualcomm ने मिलकर डेवलप किया है, जिसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 की ही प्रोसेस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। नई जेनरेशन का यह प्लेटफॉर्म परफॉर्मेंस, बैटरी एफिशिएंसी और गेमिंग स्मूदनेस को एक नए स्तर पर ले जाने के लिए बनाया गया है। कंपनी ने दावा किया है कि Ace 6T ने AnTuTu 11 पर 3.56 मिलियन से अधिक स्कोर हासिल किया है, जो इसे इंडस्ट्री के टॉप-टियर फ्लैगशिप्स में शुमार करता है।

गेमिंग के लिए खास ऑप्टिमाइजेशन
OnePlus Ace 6T की सबसे बड़ी खासियत इसका नया Wind Chaser Gaming Kernel है । यह OnePlus और Qualcomm द्वारा संयुक्त रूप से तैयार किया गया गेमिंग ऑप्टिमाइजेशन इंजन है, जो फ्रेम स्टेबिलिटी, लेटेंसी और हीट मैनेजमेंट को बेहतर करता है।
कंपनी के अनुसार ये डिवाइस 165fps तक का फुल फ्रेम रेट बरकरार रख सकता है, लंबी गेमिंग सेशन्स के दौरान भी ज्यादा हीट नहीं होती और ग्राफिक्स प्रोसेसिंग पिछले जेनरेशन की तुलना में काफी बेहतर है। यह अपडेट OnePlus को फिर से गेमिंग-सेंट्रिक मार्केट में मजबूत स्थिति देता है।
प्रीमियम डिजाइन और शानदार फिनिश
डिजाइन के मामले में OnePlus Ace 6T को खासा रिफाइन किया गया है। फोन तीन कलर ऑप्शन में आने वाला है।
- Flash Black
- Phantom Green
- Electric Purple
फोन में मेटल फ्रेम और नया मेटल क्यूब कैमरा डेको दिया गया है, जो पहले की तुलना में छोटा और कम उभरा हुआ है।
रियर पैनल को प्रीमियम फिनिश देने के लिए कंपनी ने सिल्क ग्लास + फाइबरग्लास मटेरियल का इस्तेमाल किया है, जो इसे फ्लैगशिप-ग्रेड लुक देता है।
फ्लैट AMOLED डिस्प्ले
OnePlus Ace 6T में एक बड़ा फ्लैट AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें Ultra-Narrow Bezels हैं। यह डिज़ाइन इसे एक प्रीमियम और मॉडर्न लुक देता है।
- 165Hz हाई रिफ्रेश रेट
- हाई ब्राइटनेस और शार्प कलर आउटपुट
- Eye comfort के लिए बेहतर PWM dimming
यह स्क्रीन खासतौर से गेमर्स और मल्टीमीडिया यूज़र्स को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।
फास्ट चार्जिंग के साथ धमाकेदार बैकअप
बैटरी सेगमेंट में OnePlus रिकॉर्ड बनाने की तैयारी में है। Ace 6T में 8000mAh से अधिक की बैटरी दी जाएगी, जो फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स में बेहद दुर्लभ है।
इसमें 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट, लंबी बैटरी लाइफ और कम हीट जनरेशन मिलता है। इतनी बड़ी बैटरी के साथ यह फोन गेमिंग और स्ट्रीमिंग के लिए पावरहाउस साबित होगा।
Alert Slider हटकर नया Shortcut Key
OnePlus Ace 6T में इस बार कंपनी ने अपने क्लासिक Alert Slider को हटाकर एक नया Shortcut Key दिया है। इसे AI फीचर्स, Camera, गेमिंग या कस्टम कमांड्स के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा। कंपनी इस फ़ीचर को अगले साल के फ्लैगशिप्स में भी लाने की तैयारी कर रही है।
भारत में OnePlus 15R के नाम से आएगा फोन
OnePlus Ace 6T को भारत में OnePlus 15R के नाम से लॉन्च किया जाएगा। इसकी भारत लॉन्च डेट 17 दिसंबर तय की गई है।
सबसे महत्वपूर्ण बात यह भारत में लॉन्च होने वाला Snapdragon 8 Gen 5 वाला पहला स्मार्टफोन होगा। इससे OnePlus 15R भारतीय फ्लैगशिप मार्केट में एक अलग पहचान बनाएगा।
क्या यह OnePlus का सबसे बड़ा अपग्रेड है?
Snapdragon 8 Gen 5 चिप, 165Hz डिस्प्ले, 8000mAh+ बैटरी और Wind Chaser Gaming Kernel जैसी खूबियों के साथ OnePlus Ace 6T (15R) कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा गेमिंग अपग्रेड माना जा रहा है।
जो यूजर परफॉर्मेंस और बैटरी लाइफ को प्राथमिकता देते हैं, उनके लिए यह फोन इंडिया लॉन्च के बाद ज़बरदस्त ऑप्शन बन सकता है।


Click it and Unblock the Notifications