OnePlus 15R जल्द होगा लॉन्च; 7800mAh बैटरी और 165Hz डिस्प्ले वाला पावरहाउस
OnePlus 15 सीरीज़ के ग्लोबल लॉन्च ने फैंस को उत्साहित तो किया, लेकिन एक सवाल लगातार ट्रेंड में रहा कि OnePlus 15R कहां है? यह फोन स्टेज पर भले ही न दिखा हो, लेकिन कंपनी ने लाइवस्ट्रीम के दौरान चुपचाप इसकी मौजूदगी की पुष्टि कर दी।
इससे साफ है कि OnePlus 15R को OnePlus जानबूझकर एक अलग रणनीति के तहत पेश करना चाह रही है। और यही इस फोन को बाकी R-सीरीज़ से अलग बनाता है।

R-सीरीज की नई पहचान?
OnePlus हर साल अपनी R-सीरीज़ को "फ्लैगशिप किलर" के रूप में पेश करता है। लेकिन 15R के साथ कंपनी प्रीमियम फीचर्स और बैटरी पावर को फोकस में रखकर एक नया सिग्नेचर मूव करने जा रही है।
यही वजह है कि OnePlus 15R को लेकर हाइप केवल लॉन्च डेट तक सीमित नहीं है, बल्कि इसकी पोजिशनिंग को लेकर भी काफी उत्सुकता बनी हुई है।
मिलेंगे खास फीचर्स
लीक्स के अनुसार, OnePlus 15R मूल रूप से OnePlus Ace 6 का रीब्रांडेड ग्लोबल वर्जन होगा, लेकिन एक महत्वपूर्ण बदलावा इसे भारतीय बाजार में खास बनाता है।
OxygenOS 16 + Android 16 का कंबिनेशन, जिसे भारत में OnePlus यूज़र्स फ्लैगशिप जैसा अनुभव मानते हैं।
इसमें मिलने वाला 6.83 इंच का फ्लैट AMOLED पैनल, 1.5K रेजोल्यूशन और 165Hz रिफ्रेश रेट के साथ, इसे गेमिंग और कंटेंट दोनों के लिए तैयार करता है। 5000 निट्स पीक ब्राइटनेस इसे इस सेगमेंट में सबसे चमकीले डिस्प्ले में से एक बना सकती है।
जहां स्मार्टफोन्स पावर एफिशिएंसी पर जोर देते हैं, वहीं 7800mAh की विशाल बैटरी + 120W फास्ट चार्जिंग इसे "एक दिन-एक चार्ज" की कैटेगरी में सबसे खास दावेदार बना देती है। यह बैटरी कॉन्फ़िगरेशन इसे सीधे बैटरी-किंग स्मार्टफोन्स की रेस में डाल देता है।
कमाल की होगी परफॉर्मेंस
फोन में Snapdragon 8 Elite (पिछले साल का फ्लैगशिप चिप) होने की बात सामने आई है। भले ही यह "नया चिप्सेट" न हो, लेकिन OnePlus शायद इसे एक अलग एंगल के तहत इस्तेमाल कर रहा है। इससे 15R को मिलने वाला प्राइस-परफॉर्मेंस रेशियो इसे प्रैक्टिकल यूज़र्स के लिए बेहतरीन डील बना सकता है।
कैमरा सेटअप
कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल कैमरा सेटअप होगा।
- 50MP मुख्य कैमरा
- 8MP अल्ट्रावाइड
- 16MP फ्रंट कैमरा
OnePlus परंपरागत रूप से R-सीरीज़ को अल्ट्रा-प्रीमियम कैमरा फोन की तरह पेश नहीं करता। लेकिन 15R का फोकस स्टेबल परफॉर्मेंस, HDR और शार्प डिटेलिंग पर होगा, जो इस सेगमेंट में काफी मायने रखता है।
भारत में कब लॉन्च होगा फोन
सूत्रों के अनुसार, OnePlus 15R दिसंबर के दूसरे सप्ताह में भारत आ सकता है। यह टाइमिंग स्ट्रेटजी है, क्योंकि दिसंबर, जनवरी में फोन मार्केट सबसे अधिक एक्टिव रहता है।
प्राइसिंग की बात करें तो 42,999-44,999 रुपये सबसे संभावित शुरुआती कीमत मानी जा रही है, जो 13R की लांचिंग पैटर्न को ही फॉलो करती है।


Click it and Unblock the Notifications

