Home
Mobile

OnePlus 15R की लॉन्च डेट कन्फर्म; 7400mAh बैटरी और 100W चार्जिंग से मचाएगा धमाका

OnePlus भारत में एक नया पावरफुल स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी ने साफ कर दिया है कि OnePlus 15R अगले हफ्ते भारत में लॉन्च होगा और इसके साथ कई बड़ी अपडेट्स भी कन्फर्म कर दी गई हैं। प्रोसेसर, डिस्प्ले और स्टोरेज जैसे कई लीक्स पहले ही सामने आ चुके थे, लेकिन अब कंपनी ने बैटरी को लेकर भी बड़ा खुलासा कर दिया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, OnePlus 15R का कनेक्शन चीन में हाल ही में लॉन्च हुए OnePlus Ace 6T से होगा, यानी कई फीचर्स लगभग समान देखने को मिल सकते हैं।

OnePlus 15R की लॉन्च डेट कन्फर्म

सबसे बड़ी बैटरी, सबसे तेज चार्जिंग

OnePlus 15R कंपनी का अब तक का सबसे बड़ी बैटरी वाला स्मार्टफोन होने जा रहा है। फोन में 7,400mAh की बैटरी मिलेगी, जो 100W सुपर-फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। यह OnePlus 15 की 7300mAh बैटरी से अपग्रेड है।

दिलचस्प बात यह है कि चीन मॉडल में कंपनी ने 8300mAh तक की बैटरी दी थी, यानी बैटरी कैटेगरी में OnePlus इस बार कोई समझौता नहीं कर रहा।

OnePlus 15R असल में इस साल की शुरुआत में आए OnePlus 13R का अपग्रेडेड वर्जन है, और भारत में इसकी सेल 17 दिसंबर से शुरू होने की उम्मीद है।

OnePlus 15R के स्पेसिफिकेशंस

लीक्स और कंपनी टीजर्स के आधार पर फोन के फीचर्स इस प्रकार हो सकते हैं।

डिस्प्ले

  • 6.83-इंच AMOLED डिस्प्ले
  • 165Hz रिफ्रेश रेट
  • 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस

प्रोसेसर

  • Qualcomm Snapdragon 8 Gen 5

रैम और स्टोरेज

  • 16GB RAM तक
  • 1TB इंटरनल स्टोरेज

कैमरा

  • डुअल रियर कैमरा 50MP मेन सेंसर + 8MP सेकेंडरी सेंसर
  • 16MP फ्रंट कैमरा
  • सिक्योरिटी और OS
  • इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर
  • OxygenOS 16 (Android 16 बेस्ड)
  • ड्यूरेबिलिटी
  • IP66, IP68 और IP69K रेटिंग (धूल और पानी से सुरक्षा)

इन रेटिंग्स का मतलब है कि यह स्मार्टफोन पानी, धूल, बारिश और यहां तक कि हाई-प्रेशर वॉटर जेट से भी सुरक्षित रहेगा।

OnePlus 15 भी हो चुका है लॉन्च

इस बीच, OnePlus 15 भारत और ग्लोबल मार्केट में आधिकारिक रूप से लॉन्च हो चुका है। यह भारत का पहला स्मार्टफोन है जिसमें कंपनी ने Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया है , जिसे इस समय दुनिया का सबसे तेज मोबाइल प्रोसेसर माना जा रहा है।

क्या OnePlus 15R साबित होगा गेम-चेंजर?

वनप्लस ने हाल के वर्षों में R सीरीज़ का इस्तेमाल भारत-फोकस स्मार्टफोन्स के लिए किया है और OnePlus 15R उसी रणनीति पर आधारित लगता है। भारी बैटरी, 100W चार्जिंग, अल्ट्रा-फास्ट डिस्प्ले और तगड़े प्रोसेसर के साथ यह फोन मिड-प्रीमियम सेगमेंट में Realme, iQOO और Xiaomi के मॉडल्स को कड़ा मुकाबला दे सकता है।

अगर कीमत आक्रामक रखी गई, तो यह फोन उन यूज़र्स के लिए बेस्ट ऑप्शन बन सकता है जो गेमिंग, कंटेंट स्ट्रीमिंग, लंबे दिन की बैटरी लाइफ और फास्ट चार्जिंग वाले फोन की तलाश में हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus 15R Launching in India with Massive 7,400mAh Battery and 100W Fast Charging
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X