OnePlus 15R से बेहतर होंगे ये फोन? 2025 में ये स्मार्टफोन हैं सबसे मजबूत ऑप्शन
OnePlus 15R एक पावरफुल मिड-प्रीमियम स्मार्टफोन है, लेकिन 2025 में मुकाबला काफी कड़ा हो चुका है। अब कई ब्रांड ऐसे फोन ऑफर कर रहे हैं, जो कैमरा, परफॉर्मेंस, बैटरी और चार्जिंग के मामले में OnePlus 15R को सीधी टक्कर देते हैंऔर कुछ मामलों में उससे आगे भी निकल जाते हैं।
अगर आप OnePlus 15R लेने की सोच रहे हैं, तो उससे पहले इन विकल्पों पर नज़र डालना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Realme GT7 (₹35,999)
Realme GT7 उन यूज़र्स के लिए बना है, जो कैमरा और बैटरी, दोनों में कोई समझौता नहीं चाहते। इसमें 50MP वाइड, 60MP टेलीफोटो और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है, जो इस प्राइस रेंज में काफी दुर्लभ कॉम्बिनेशन है।
फोन MediaTek Dimensity 9400e प्रोसेसर पर चलता है और इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। साथ में 6.78-इंच LTPO AMOLED डिस्प्ले इसे गेमिंग और कंटेंट कंज़म्प्शन के लिए शानदार विकल्प बनाती है।
OnePlus 13R (₹37,999)
अगर आप OnePlus इकोसिस्टम में ही रहना चाहते हैं, तो OnePlus 13R एक लॉजिकल चॉइस है। इसमें 50MP + 50MP + 8MP ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, जो पोर्ट्रेट और डे-लाइट फोटोग्राफी में शानदार रिज़ल्ट देता है।
फोन Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर पर चलता है और OxygenOS 15 का क्लीन एक्सपीरियंस देता है। 6000mAh बैटरी और 80W फास्ट चार्जिंग इसे OnePlus 15R का करीबी लेकिन मजबूत विकल्प बनाते हैं।
iQOO Neo 10 (₹36,999)
परफॉर्मेंस और चार्जिंग स्पीड आपकी प्राथमिकता है, तो iQOO Neo 10 आपको निराश नहीं करेगा। इसमें Snapdragon 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है, जो हाई-एंड गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए जाना जाता है।
फोन में 7000mAh बैटरी और 120W फास्ट चार्जिंग मिलती है, जो इसे इस सेगमेंट का सबसे तेज़ चार्ज होने वाला डिवाइस बनाती है। कैमरा डुअल सेटअप का है, लेकिन डिस्प्ले की 4400 निट्स पीक ब्राइटनेस इसे प्रीमियम फील देती है।
Google Pixel 9a (₹43,130)
अगर कैमरा क्वालिटी और सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस आपके लिए सबसे अहम है, तो Pixel 9a एक शानदार विकल्प है। इसमें 48MP + 13MP कैमरा सेटअप मिलता है, लेकिन इसकी असली ताकत Google की कंप्यूटेशनल फोटोग्राफी है।
फोन Tensor G4 चिपसेट पर चलता है और स्टॉक Android एक्सपीरियंस देता है। इसका 6.3-इंच P-OLED डिस्प्ले कॉम्पैक्ट फोन पसंद करने वालों के लिए आदर्श है।
Oppo Reno 14 (₹39,999)
Oppo Reno 14 कैमरा-फोकस्ड यूजर्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प है। इसमें 50MP वाइड, 50MP टेलीफोटो और 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा के साथ 50MP सेल्फी कैमरा मिलता है। फोन Dimensity 8350 प्रोसेसर पर चलता है और 6000mAh बैटरी के साथ आता है। 6.59-इंच AMOLED डिस्प्ले इसे एक ऑल-राउंड पैकेज बनाती है।
OnePlus 15R एक अच्छा फोन है, लेकिन 2025 में विकल्पों की कमी नहीं है। कोई फोन बैटरी में आगे है, कोई कैमरा में, तो कोई परफॉर्मेंस और चार्जिंग में बेहतर है।
अगर आप सही फोन चुनना चाहते हैं, तो अपनी जरूरत, कैमरा, गेमिंग, बैटरी या सॉफ्टवेयर के हिसाब से इन OnePlus 15R विकल्पों को ज़रूर देखें। सही तुलना आपको बेहतर वैल्यू और ज्यादा संतुष्टि दे सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








