Home
Mobile

OnePlus 15s की एंट्री की तैयारी! दिखेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5, 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा का कमाल

OnePlus 15 सीरीज़ में अब तक कंपनी दो स्मार्टफोन- OnePlus 15 और OnePlus 15R लॉन्च कर चुकी है। अब इसी लाइनअप में एक नया नाम जुड़ने की तैयारी में है, OnePlus 15s। इस अपकमिंग स्मार्टफोन को लेकर इंटरनेट पर लगातार लीक सामने आ रहे हैं, जिनसे साफ है कि यह डिवाइस OnePlus 13s का सक्सेसर होगा और परफॉर्मेंस के मामले में इसे एक फ्लैगशिप-ग्रेड फोन के तौर पर पेश किया जाएगा।

हाल ही में OnePlus 15s को Bureau of Indian Standards (BIS) की वेबसाइट पर देखा गया है। यहां इसका मॉडल नंबर CPH2793 लिस्ट हुआ है, जो कि OnePlus 15 के मॉडल नंबर CPH2792 से काफी मिलता-जुलता है। आमतौर पर BIS लिस्टिंग का मतलब होता है कि फोन का भारत लॉन्च अब सिर्फ समय की बात है।

OnePlus 15s की एंट्री की तैयारी शुरू!

OnePlus 15s की भारत में कीमत

अगर कीमत की बात करें तो OnePlus 13s भारत में 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट में ₹54,999 में लॉन्च हुआ था। लेकिन 2025-26 में OnePlus ने लगभग सभी स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ाई हैं। इसी ट्रेंड को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि OnePlus 15s की शुरुआती कीमत भारत में करीब ₹60,999 हो सकती है।

लॉन्च डेट को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है, लेकिन लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक यह स्मार्टफोन जून 2026 तक भारतीय बाजार में दस्तक दे सकता है। BIS सर्टिफिकेशन मिलने के बाद यह कयास और मजबूत हो गए हैं कि फोन पर काम आखिरी स्टेज पर है।

कैमरा: OnePlus 15s में क्या होगा खास?

कैमरा सेक्शन को लेकर OnePlus 15s काफी चर्चा में है। टिप्स्टर Gadgetsdata के मुताबिक, इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है।

  • 200MP या 50MP प्राइमरी कैमरा
  • 50MP टेलीफोटो कैमरा

सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस बार अल्ट्रा-वाइड कैमरा नहीं दिया जा सकता। इसका मतलब साफ है कि OnePlus इस फोन को ज्यादा फोटोग्राफी-फोकस्ड और खासतौर पर ज़ूम और डिटेल्स पर ध्यान देने वाला डिवाइस बना सकता है। सेल्फी कैमरे को लेकर फिलहाल कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है।

फ्लैगशिप परफॉर्मेंस का दावा

OnePlus 15s के स्पेसिफिकेशन्स इसे सीरीज़ का सबसे दमदार फोन बना सकते हैं। लीक के अनुसार, इसमें बहुत कुछ मिलेगा।

  • Qualcomm Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर
  • LPDDR5X RAM
  • 6.32-इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले
  • 165Hz रिफ्रेश रेट, जो गेमिंग और स्क्रॉलिंग को बेहद स्मूद बनाएगा

बैटरी भी इस फोन की बड़ी ताकत हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक OnePlus 15s में 7000mAh की बड़ी बैटरी दी जा सकती है, जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। अगर यह सच साबित होता है, तो यह फोन बैटरी लाइफ के मामले में सेगमेंट में नया बेंचमार्क सेट कर सकता है।

डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी

डिजाइन को लेकर फिलहाल ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है, लेकिन लीक में कहा जा रहा है कि OnePlus 15s में मेटल फ्रेम दिया जाएगा। इसके अलावा फोन को IP69 रेटिंग मिलने की भी उम्मीद है, जिससे यह डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंस के मामले में काफी मजबूत होगा।

OnePlus 15s को लेकर सामने आई शुरुआती जानकारियां बताती हैं कि कंपनी इस फोन को कॉम्पैक्ट लेकिन पावरफुल फ्लैगशिप के तौर पर पेश कर सकती है। दमदार Snapdragon प्रोसेसर, बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और यूनिक कैमरा अप्रोच इसे OnePlus फैंस के लिए एक दिलचस्प अपग्रेड बना सकती है। हालांकि, ये सभी जानकारियां फिलहाल लीक और अफवाहों पर आधारित हैं। असली तस्वीर OnePlus की आधिकारिक घोषणा के बाद ही साफ होगी।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus 15s Leaks Snapdragon 8 Elite Gen 5, 7000mAh Battery Tipped
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X