Home
Mobile

5 फीचर्स जो वनप्लस 5 को बनाएंगे वनप्लस 3टी से बेहतर

वनप्लस 5 कंपनी का सबसे दमदार स्मार्टफोन होगा, फोन की कीमत भी कम ही होगी।

By Agrahi

वनप्लस ने मार्केट में कम ही डिवाइस पेश किए हैं। लेकिन इन लिमिटेड डिवाइस के चलते कंपनी ने काफी वही वही भी बटोरी है। यह कहना गलत नहीं होगा कि फ्लैगशिप सेगमेंट में वनप्लस कंपनी का बोलबाला है। वनप्लस स्मार्टफोन को मिड रेंज का होने के बावजूद हाई एंड स्मार्टफोन की टक्कर का यह उनसे भी बहतर माना जाता है।

5 फीचर्स जो वनप्लस 5 को बनाएंगे वनप्लस 3टी से बेहतर

वनप्लस 3 और वनप्लस 3टी स्मार्टफोन कंपनी के बेहद दमदार स्मार्टफोन माने जाते हैं। चाइना कंपनी के यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन कंपनी के मोटो 'नेवर सेटल' को साबित करते हैं। चाहे आप फोन के फीचर्स की बात करें, या फोन के स्पेसिफिकेशन या फिर इसके लुक और फील की, हर लिहाज से यह स्मार्टफोन कमाल हैं, जैसे कि कोई भी अन्य हाई एंड प्रीमियम फ्लैगशिप।

5 फीचर्स जो वनप्लस 5 को बनाएंगे वनप्लस 3टी से बेहतर

सबसे खास बात है कि यह सब आपको मिलता है मिड रेंज कीमत में। यही कारण है कि कंपनी से अब यूज़र्स को काफी ज्यादा उम्मीदें हैं। इस साल भी कंपनी अपना नया स्मार्टफोन पेश करने को लेकर चर्चाओं में है। वनप्लस अपने स्मार्टफोन वनप्लस 5 को लॉन्च करने की तैयारी में है। कुछ ही समय पूर्व कंपनी के सीईओ ने इस बात की पुष्टि की थी कि इस फोन पर काम चल रहा है।

कंपनी और रिपोर्ट्स की मानें तो यह फोन इस साल गर्मियों में ही लॉन्च हो जाएगा। यानी की साल के दूसरे क्वार्टर में। खास बात यह है कि यह कंपनी का फ्लैगशिप फोन होगा। फोन के लॉन्च से पहले ही इसके बारे में कई लीक्स सामने आ चुके हैं।

स्नैपड्रैगन 835

स्नैपड्रैगन 835

क्वालकॉम के लेटेस्ट ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ, स्नैपड्रैगन 835 10nm प्रोसेस पर तैयार किया गया है। जो कि कई गुना ज्यादा बेहतर परफॉरमेंस देता है। वनप्लस ने पिछले साल वनप्लस 3टी पेश किया था जिसमें स्नैपड्रैगन 821एसओसी का इस्तेमाल किया गया था। यह फोन पिछले वनप्लस 3 स्मार्टफोन से 10 प्रतिशत बेहतर परफॉरमेंस देता है, जिसमें स्नैपड्रैगन 820 था। जाहिर है स्नैपड्रैगन 835 के साथ वनप्लस 5, 3टी से और भी ज्यादा दमदार परफ़ॉर्मर होगा।

डूअल लेंस रियर कैमरा

डूअल लेंस रियर कैमरा

डूअल लेंस रियर कैमरा फ्लैगशिप स्मार्टफोन के लिए अब एक जरुरी फीचर बन चुका है। बिना इस फीचर के फोन में कुछ कमी सी लगती है। वनप्लस अपने फोन में कोई कमी नहीं रखना चाहता है। कंपनी इस केटेगरी में अपनी पहली पेशकश करेगी और वनप्लस 5 में डूअल लेंस रियर कैमरा पेश करेगी।

8जीबी रैम

8जीबी रैम

कंपनी के पिछले स्मार्टफोन वनप्लस 3 और वनप्लस 3टी दोनों ही में 6जीबी रैम दी गई है। नए फ्लैगशिप को पहले से अधिक दमदार बनाने के लिए कंपनी इस फोन में 8जीबी रैम दे सकती है। कई लीक खबरों से भी इस बात का दावा किया जा रहा है।

फ़ास्ट डैश चार्जिंग के साथ बैटरी

फ़ास्ट डैश चार्जिंग के साथ बैटरी

वनप्लस 5 स्मार्टफोन की बैटरी की बात करें तो यह फोन 4000mAh की बैटरी सपोर्ट के साथ आ सकता है। इसके पिछले फोन में 3,600mAh बैटरी थी। यानी कि हर लिहाज में यह पहले फोन से ज्यादा दमदार होगा। इसके अलावा स्मार्टफोन डैशचार्जिंग के साथ आएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus 5: These features will make it better than OnePlus 3T. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X