Home
Mobile

OnePlus 6T का शानदार स्क्रीन अनलॉक फीचर, बदल देगा स्मार्टफोन चलाने का नेचर

भारत के मोबाइल मार्केट में पिछले करीब एक महीने से सबसे ज्यादा चर्चा अगर किसी फोन की हो रही है, तो वो है Oneplus 6T. इस फोन ने पिछले कुछ दिनों में स्मार्टफोन की सारी सुर्खियों को बटौर ली है। इस फोन के लिए तमाम तरह के बातें लीक हो रही है और लोगों के सामने आ रही है लेकिन पुख्ता तौर पर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि अब हमारे पास इस फोन के बारे में कुछ पुख्ता और आधिकारिक सूत्रों के माध्यम से जानकारियां है।

OnePlus के संस्थापक और सीईओ पेट लाऊ ने आधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि कर दी है कि Oneplus 6T में एक अविश्वसनीय फास्ट इन-डिस्प्ले अनलोक सिस्टम होगा। इस वक्त की लीडिंग प्रीमियम स्मार्टफोन कंपनी वनप्लस ने अपने आने वाले शानदार फोन के बेहतरीन स्क्रीन अनलॉक फीचर के लिए एक शॉर्ट वीडियो पेश किया है।

OnePlus 6T का शानदार स्क्रीन अनलॉक फीचर, बदल देगा स्मार्टफोन चलाने का नेचर

आप आसानी से वीडियो में नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन को खोज सकते हैं। 5-सेकंड के इस वीडियो में सबसे पतली बेज़ल और सबसे छोटे तरीके से नए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर को दिखाया गया है। हम OnePlus 6T के इन-डिस्प्ले फ़िंगरप्रिंट स्कैनर से कुछ शानदार परिणाम की उम्मीद कर रहे हैं। वनप्लस की टीम ने इस अनलॉक के जरिए मिली सेकेंड्स में फोन अनलॉक करने के पीछे अपना महीनों का वक्त लगाया है। कंपनी ने अपने यूजर्स को एक संतोषजनक अनुभव प्रदान करने के मकसद से इस स्मार्टफोन को तैयार किया है। आने वाला यह फ्लैगशिप स्मार्टफोन नई तकनीक में कैसे काम करता है, आइए उसपर एक नजर डालते हैं।

वनप्लस कंपनी हमेशा से नए इनोवेशन करने में विश्वास रखती है। इस स्मार्टफोन में भी उसमें ऐसा ही किया है। इस आगामी प्रीमियम स्मार्टफोन का इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर तकनीक साधारण बायोमैट्रिक स्कैनर से कहीं ज्यादा कॉम्पलैक्स है। वनप्लस 6टी का स्क्रीन अनलॉक बैक स्क्रीन के मोड्यूल अटैच से कहीं ज्यादा है। इसमें एक वाइड रेंज के हार्डवेयर और सोफ्टवेयर का उपयोग किया गया है जिसकी वजह वनप्लस 6टी का अनलॉक फीचर काफी सावधानी से काम करता है और फोन को हर हाल में सुरक्षित रखता है।

आगामी स्मार्टफोन में अबतक की सबसे एडवांस इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। यह ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट मॉड्यूल पर काम करता है, जो आपके फिंगरप्रिंट को काफी सावधानी से अपने लेंस में रजिस्टर कर लेता है। वनप्लस 6टी की स्क्रीन आपके फिंगरप्रिंट के आउटलाइन पर लाइट सोर्स का काम करती है। जिसकी वजह एकदम सटीक तरीके से सेंसर फिंगरप्रिंट को पकड़ पाता है।

सबसे तेज़ और सुरक्षित

वनप्लस के पास लेटेस्ट हार्डवेयर और सेल्फ लर्निंग सोफ्टवेयर एल्गोरिथ्म्स है, जो बड़ी ही कुशलता से आपके फिंगरप्रिंट सूचना को संचित करते हैं और एक अविश्वसनीय फास्ट इन-डिस्प्ले अनलॉक का अनुभव दिलाते हैं। यह वनप्लस के इंजीनियरों ने एक समर्पित 'ट्रस्ट जोन' का उपयोग किया है जो आपके फिंगरप्रिंट जानकारी को स्टोर करने के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 में पाया जाता है। क्षेत्र गोपनीयता के लिए एक अलग वर्चुअल स्पेस के रूप में कार्य करता है।

OnePlus 6T का शानदार स्क्रीन अनलॉक फीचर, बदल देगा स्मार्टफोन चलाने का नेचर

जैसे ही आप अपनी अंगुलियों को Oneplus 6T के स्क्रीन पर लॉक खोलने के लिए रखेंगे, वैसे ही आपके फिंगरप्रिंट को फोन के ट्रस्ट जोन में स्टोर जानकारी से मैच किया जाएगा। अगर जानकारियां मैच हो गई तो आपको फोन अनलॉक हो जाएगा। लिहाजा हम कह सकते हैं कि वाकई इस फोन का यह खास फीचर्स कमाल का है। इसमें सुविधा और सुरक्षा दोनों का बखूबी ख्याल रखा गया है।

OnePlus 6T से भविष्य में प्रवेश

OnePlus 6T को लॉन्च होने में अब महज हफ्ता भर का समय बचा है, इसलिए यूजर्स की उत्सुक्ता का अंदाजा लगाना भी मुश्किल है। हम आपको बताना चाहते हैं कि वनप्लस 6टी का यह लेटेस्ट अनलॉक फीचर इस ब्रांड के नाम को काफी उंचा कर देगा। इस फीचर की वजह से फोन की काफी तारीफें होगी। वनप्लस 5टी में भी इस बात का उदाहरण हम देख चुके हैं। उस वक्त से ही कंपनी ने इस नए फीचर के बारे में सोचना शुरू कर दिया था और आखिरकार इस बार नए वनप्लस में भी इसे शामिल भी किया जा रहा है।

OnePlus 6T से मिलेगा बिल्कुल नया अनुभव

इसमें कोई शक नहीं है कि वनप्लस का आगामी स्मार्टफोन पुराने वनप्लस डिवाइस से काफी ज्यादा अपग्रेड होगा। इसमें कई सारे नई चीजें और तकनीक यूजर्स को मिलेगी। वनप्लस के सीईओ ने भी खुद इस फोन के लॉन्च से पहले कई बार कई जगह इस बात को कहा है कि OnePlus 6T लोगों को एक अलग और नए अनुभव का एहसास कराएगा।

OnePlus 6T का शानदार स्क्रीन अनलॉक फीचर, बदल देगा स्मार्टफोन चलाने का नेचर

वनप्लस कंपनी अपने नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने के लिए तैयार हैं। सितंबर के तीसरे सप्ताह में इस फोन के लॉन्च होने की उम्मीद है। अमेजन.कॉम पर वनप्लस 6टी के लॉन्च की सारी जानकारी उपलब्ध है। अमेजन की साइट पर आपको नोटिफाई मी यानि Notify Me (इस लिंक को क्लिक करें और अमेजन साइट पर जाएं) का एक विकल्प मिलेगा। जिसके जरिए आपको इस आगामी फोन की सारी अपडेट मिलती रहेंगी। इसके साथ-साथ फोन की सभी ताजा जानकारी के लिए गिजबोट टीम के साथ भी जुड़े रहिए।

 
Best Mobiles in India

English summary
All things are being leaked and people are exposed to the Oneplus 6T but there is no confirmation yet. However now we have information about this phone through some firm and official sources.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X