Home
Mobile

12 हजार तक घटा OnePlus के इस प्रीमियम स्मार्टफोन का दाम, यहां मिल रहा बंपर डिस्काउंट, जानें सभी डिटेल

12 हजार तक घटा OnePlus के इस प्रीमियम स्मार्टफोन का दाम, जानें डिटेल

OnePlus 8T 5G: अगर आप भी कम दाम में दमदार फीचर वाला स्मार्टफोन लेने का सोच रहे हैं, तो आपके लिए OnePlus 8T 5G बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। कंपनी अपने इस डिवाइस को बंपर छूट के साथ अपने यूजर्स को खरीदने का मौका दे रही है। जिसे आप इस वक्त लगभग 12 हजार की कम कीमत के साथ खरीद सकते हैं। तो आइए OnePlus 8T 5G पर मिलने वाली छूट और इसे कहां से खरीदा जाए इसकी जानकारी आपको विस्तार बताते हैं।

OnePlus 8T 5G पर डिस्काउंट और कीमत

OnePlus 8T 5G स्मार्टफोन की कीमत की बात की जाए तो इस फोन के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 42,999 रुपये हैं। लेकिन अमेजन पर यह हैंडसेट भारी डिस्काउंट के साथ 31,999 रुपये में लिस्टेड है। इसके अलावा बैंक ऑफर के तहत HDFC Bank क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड से इस फोन की कीमत का भुगतान करने पर कस्टमर्स को 1,250 रुपये का अन्य छूट मिल रहा है। जिसके बाद इसकी कीमत 30,749 रुपये तक हो जाएगी। जिसके बाद आप इस पर टोटल 12,250रुपये तक की बचत कर सकते हैं।

OnePlus 8T 5G की खूबियां

OnePlus 8T 5G में आपको 6.55 इंच की FHD+ डिस्प्ले मिल रही है, जो रेजोल्यूशन 1080x2400 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 20:9 के साथ आ रहा है। कंपनी ने इसमें Qualcomm Snapdragon 888 चिपसेट को शामिल किया है। वनप्लस का यह स्मार्टफोन Android 11 पर बेस्ड Oxygen OS 11 काम करता है। इस डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें 4,500mAh की बैटरी दी गई है।

12 हजार तक घटा OnePlus के इस प्रीमियम स्मार्टफोन का दाम, जानें डिटेल

कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 16 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा, 5 मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा और 2 मेगापिक्सल का अन्य कैमरा मिल रहा है। साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं कनेक्टिविटी के लिए इसमें आपको ब्लूटूथ, वाई-फाई, एनएफसी, जीपीएस मिलेगा। इसके अलावा फोन में फेस अनलॉक, इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, मैग्नटोमीट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर सेंसर, एंबिएंट लाइट सेंसर और जायरोस्कोप सेंसर को भी शामिल किया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो फोन की लंबाई 160.70mm, चौड़ाई 74.10mm, मोटाई 8.40 mm और वजन 188 ग्राम है।

 
Best Mobiles in India

English summary
The price of OnePlus 8T 5G has become cheaper by up to Rs 12,000. This OnePlus smartphone is listed on Amazon for Rs 31,999 with a huge discount. This phone is coming with 6.55 inch FHD + display and 1080x2400 pixel resolution.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X