Home
Mobile

OnePlus 9 5G की कीमत में आई भारी गिरावट, 14,000 तक की छूट के साथ ले सकते हैं फोन

OnePlus 9 5G की कीमत में आई भारी गिरावट

Oneplus का नाम सुनते ही आप भी एक बार इसे लेने का सोचते होंगे लेकिन जब बात इसकी कीमत की आती है तो जेब का ख्याल करते हुए इसे नहीं ले पा रहे होंगे। Oneplus लेने के इच्छुक ग्राहकों के लिए कंपनी ने एक अच्छी खबर लाई है। अगर आप भी Oneplus लेने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए यह बेहतर समय होगा। इस समय एक अच्छे खासे डिस्काउंट के साथ आप इसे ले सकते हैं। भारत में पिछले सप्ताह वनप्लस नॉर्ड CE 3 लाइट की शुरुआत के बाद से ही इसकी कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। जिस देखते हुए कंपनी ने वनप्लस 9 5जी खरीदने के इच्छुक कस्टमर्स को एक भारी भरकम डिस्काउंट के साथ इसपर लगभग 12000 रुपये की छूट दे रही है।

वनप्लस 9 5G की कीमत

वहीं बात अगर वनप्लस 9 5G की कीमत की करें तो यह स्मार्टफोन 54,999 रुपये का है। लेकिन यह स्मार्टफोन 22 % की छूट के साथ MRP से 12,000 के डिस्काउंट के बाद यह आपकों 42,999 रुपये में मिलेगा।

जानें बैंक ऑफर

भारी डिस्काउंट के साथ ही मोबिक्विक वॉलेट धारकों को इस स्मार्टफोन पर 2,000 रुपये की भी छूट दी जा रही है। जिसके बाद यह फोन आपको 14,000 रुपये की छूट के साथ लगभग 40,000 रुपये में मिल सकता है। इसके बावजूद भी वनप्लस 9 5जी खरीदने वाले ग्राहकों को कंपनी की ओर से छह महीने की फ्री स्पॉटिफाई एक्सेस भी दी जा रही है।

वनप्लस 9 5जी के फीचर्स

इस स्मार्टफोन को लेने वाले ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने 120Hz डिस्प्ले, 6.55-इंच फुल-HD, अल्ट्रा-HD (4K) रेजोल्यूशन रखा है। इसके साथ ही इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम में EIS के साथ 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50MP का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा और 2 MP का मोनोक्रोम कैमरा भी दिया गया है। वहीं सेल्फी लवर्स को ध्यान में रखते हुए EIS के साथ 16 MP का लेंस भी दिया गया है। है। आपको बता दें, यह डिवाइस 65W रैपिड चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
If you are also planning to buy Oneplus, then there is good news for you. You can get it with a good discount. Ever since its launch last week in India, the OnePlus Nord CE 3 Lite has been witnessing a steady price drop. In view of this, the company is giving 22 percent discount on OnePlus 9 5G to the customers who want to buy this smartphone.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X