Home
Mobile

OnePlus Ace 2 Pro, OnePlus 12 स्मार्टफोन कर्व्‍ड डिस्‍प्‍ले के साथ होंगे लॉन्च, हुआ खुलासा

स्‍मार्टफोन निर्माता कंपनी अपने नए हैंडसेट को लॉन्‍च करने की तैयारियो में जुटी हुई है। कंपनी जल्द ही अपने दो नए स्मार्टफोन को लॉन्च कर सकती है। टिप्‍सटर डिजिटल चैट स्‍टेशन ने चीनी सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म वीबो (Weibo) पर OnePlus Ace 2 Pro और OnePlus 12 अपकमिंग फोन के कुछ डिटेल्स शेयर किए थे। जिसमें दोनों हैंडसेट के रेजॉलूशन और डिस्‍प्‍ले को लेकर खुलासा किया गया है। तो आइए आपको इस लीक जानकारी के बारे में आगे विस्तार से बताते हैं।

OnePlus 12 5G को लेकर पहले भी कई लीक्स सामने आ चुके हैं। इससे इस फोन को लेकर लीक में दावा किया गया था कि OnePlus 12 को 6.7 इंच की QHD OLED डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है। जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया जाएगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिल सकता है। 50MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा भी शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा एक 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप जूम कैमरा भी दिया जा सकता है।

OnePlus Ace 2 Pro, OnePlus 12 कर्व्‍ड डिस्‍प्‍ले के साथ होंगे लॉन्च

OnePlus 12 5G को कंपनी स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर के साथ पेश कर सकती है। हालांकि अभी तक यह प्रोसेसर लॉन्‍च नहीं हुआ है। स्‍नैपड्रैगन के एडवांस प्रोसेसर हर साल अक्‍टूबर में ऑफ‍िशियल होते हैं। जिससे OnePlus 12 5G को इस साल के आखिर में पेश किए जानें का अनुमान लगाया जा रहा है। कंपनी अपने इस डिवाइस में 5,000mAh की बड़ी बैटरी दे सकती है, जो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा।
OnePlus Ace 2 Pro को कंपनी अगले महीने चीन में पेश कर सकती है। लीक जानकारी की मानें तो इस डिवाइस को कंपनी अब तक के सबसे पावरफुल प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 8 प्लस जेन 2 चिपसेट और कर्व्‍ड ऐज डिस्‍प्‍ले के साथ लॉन्च किया जा सकता है। जो किनारों से मुड़ा होता है। इसके साथ ही लीक में दावा किया गया है कि, इस फोन के कर्व्‍ड डिस्‍प्‍ले में टॉप-सेंटर पर एक पंच-होल दिया जा सकता है। जिसमें सेल्‍फी कैमरा लगा होगा।

वहीं डिज‍िटल चैट स्‍टेशन की मानें तो फोन के डिस्‍प्‍ले का रेजॉलूशन 1.5K हो सकता है। डिजिटल चैट स्‍टेशन के अनुसार OnePlus Ace 2 Pro में वही डिस्‍प्‍ले दिया जाएगा जो ओपो रेनो 10 प्रो+ फोन में दिया गया था।

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus Ace Pro can be offered with a curved edge display. If leaked reports are to be believed, a punch-hole will be given at the top-centre in the curved display of the phone.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X