Home
Mobile

OnePlus Ace 2 Pro के स्पेसिफिकेशंस का खुलासा, 512GB स्टोरेज, 100W फास्ट चार्जिंग के साथ इस दिन होगा लॉन्च

OnePlus Ace 2 Pro स्पेसिफिकेशंस लीक, इस महीने हो सकती है धांसू एंट्री

OnePlus Ace 2 Pro: कथित तौर पर OnePlus Ace 2 Pro पर कंपनी काम कर रही है। हालांकि इस फोन की लॉन्चिंग से पहले ही इस स्मार्टफोन के बारे में लगाताक जानकारी सामने आ रही है। इस के तहत इस फोन को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है। जिसमें इस अपकमिंग फोन के स्पेसिफिकेशंस और लॉन्चिंग डेट का खुलासा किया गया है। एक चीनी टिप्स्टर के अनुसार जुलाई से अगस्त के बीच इस फोन की एंट्री हो सकती है। जिसे कंपनी100W चार्जिंग सपोर्ट, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर को साथ ला सकती है। तो चलिए लीक जानकारी के बारे में आपको विस्तार से बताते है।

OnePlus Ace 2 Pro के संभावित स्पेसिफिकेशंस

आपको बता दें, वन प्लस ने साल की शुरूआत फरवरी में OnePlus Ace 2 को लॉन्च किया था। जिसके बाद अब कंपनी OnePlus Ace 2 Pro लाने की तैयारियों में जुटी है। फेमस टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन की मानें तो OnePlus Ace 2 Pro का सीधा मुकाबला Xiaomi Redmi K60 Ultra से होने वाला है। टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने एक चीनी माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो पर इस फोन की जानकारी शेयर करते हुए बताया कि, Ace 2 Pro 6.74 इंच की ओएलईडी डिस्प्ले के साथ आ सकता है, जिसका 1.5K रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट होगा। इस डिस्प्ले में कर्व्ड ऐजेस और स्लिम बेजेल्स होंगे। इस फोन के स्क्रीन की सप्लाई BOE के माध्यम से की जाएगी। गौरतलब है कि, यह डिस्प्ले Oppo Reno 10 Pro Plus मॉडल में भी दिया गया है।

OnePlus Ace 2 Pro स्पेसिफिकेशंस लीक, इस महीने हो सकती है धांसू एंट्री

इसके अलावा इस फोन की Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 SoC के ओवरक्लॉक्ड वर्जन के साथ एंट्री होगी। फोटोग्राफी के सिए इसमें कंपनी रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दे सकती है। फोन को पावर देने के लिए 100 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी मिलेगी। वहीं स्टोरेज की बात करें तो लीक जानकारी के अनुसार इस फोन में 16GB LPDDR5X रैम और 512GB UFS 4.0 स्टोरेज मिल सकता है। हालांकि इस अपकमिंग हैंडसेट को लेकर कंपनी की ओर से अभी तक कोई भी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
New information has come out about OnePlus Ace 2 Pro. In which this upcoming phone is being claimed to be introduced with 100W charging support and Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 processor.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X