Home
Mobile

OnePlus Ace 2 Pro: वनप्लस ने अपना पहला 24GB रैम वाला स्मार्टफोन किया लॉन्च, जानें कीमत

OnePlus Ace 2 Pro: स्मार्टफोन ब्रांड OnePlus ने अपना 24 जीबी वाला पहला स्मार्टफोन OnePlus Ace 2 Pro को चीनी बाजार में लॉन्च कर दिया है। जिसमें कई दमदार फीचर्स शामिल किए गए हैं। इस लेटेस्ट हैंडसेट को साल की शुरूआत फरवरी 2023 में लॉन्च हुए oneplus ace 2 के अपग्रेड वेरियंट के तौर पर लाया गया है। इसमें यूजर्स को 6.7 इंच OLED डिस्प्ले के साथ 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा और 150W फास्ट चार्जिंग मिल रहा है। तो चलिए इस फोन की कीमत से लेकर इसकी खासियत तक के बारे में डिटेल्स जानते हैं।

OnePlus Ace 2 Pro की कीमत और उपलब्‍धता

OnePlus ने अपने इस फोन को 3 रैम और स्‍टोरेज ऑप्‍शन के साथ पेश किया है। इसका बेस वेरिएंट 12GB + 256GB स्टोरेज की कीमत 2,999 युआन यानि कि, लगभग 34,572 रुपये हैं। 16GB + 512GB स्‍टोरेज की कीमत 3,399 युआन यानि कि, लगभग 39,183 रुपये और 24GB+1TB स्‍टोरेज की कीमत 3,999 युआन यानि कि, लगभग 46,102 रुपये है। इस फोन को ऑरोरा ग्रीन और टाइटेनियम एम्प्टी ग्रे दो कलर ऑप्शन में लाया गया है। लॉन्च के साथ ही इसका प्री-ऑर्डर शुरू कर दिय गया है। 23 अगस्त से इस फोन की सेल शुरू होगी।

OnePlus Ace 2 Pro के स्पेक्स

OnePlus Ace 2 Pro में 6.7 इंच का कर्व्‍ड OLED डिस्‍प्‍ले मिल रहा है, जो 1.5K रेजॉलूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा इसके डिस्‍प्‍ले टॉप सेंटर में पंच होल दिया गया है, जिसमें सेल्‍फी कैमरा शामिल किया गया है। इस फोन को स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 प्रोसेसर के साथ लाया गया है। वनप्लस का यह 24 जीबी रैम वाला पहला स्मार्टफोन है। जिसमें 1 टीबी तक स्‍टोरेज मिलेगा। यह हैंडसेट एंड्रॉयड 13 ओएस पर काम करेगा। आपको बता दें, कंपनी ने IR ब्लास्टर फीचर को इसमें बरकरार रखा है। NFC और USB टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। इसके साथ ही यूजर्स को इन डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर भी मिल रहा है।

OnePlus ने अपना पहला 24GB रैम वाला स्मार्टफोन किया लॉन्च, जानें कीमत

फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP का Sony IMX890 प्राइमरी रियर कैमरा मिलेगा। इसके साथ 8MP का अल्‍ट्रा वाइड लेंस और 2 MP का मैक्रो लेंस दिया गया है। इसके साथ ही 16MP का फ्रंट में सेल्‍फी कैमरा मिल रहा है। इसे पावर देने के लिए इसमें 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 150W SuperVOOC फास्ट वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। OnePlus Ace 2 Pro में वाईफाई 7 फीचर को शामलि किया गया है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus Ace 2 Pro has been launched in China with 24 GB RAM. This is the first such smartphone of OnePlus, which has been brought with 24 GB RAM. Along with this, 150W SuperVOOC fast wired charging has been supported in it.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X