OnePlus Ace 2 Pro के स्पेसिफिकेशन्स लीक, 24GB रैम, स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर के साथ होगा लॉन्च
OnePlus Ace 2 Pro Specs leaked: स्मार्टफोन ब्रांड वनप्लस अपना नया हैंडसेट OnePlus Ace 2 Pro को जल्द ही लॉन्च कर सकता है। हालांकि इस फोन को लेकर काफी समय से कई जानकारियां सामने आ रही है। फिलहाल इस अपकमिंग फोन के खास स्पेसिफिकेशन्स लीक हो गए है। जिससे इस बात का खुलासा हुआ है कि, यह पहला ऐसा फोन होगा जो 24GB रैम के साथ मार्केट में एंट्री करेगा। इसके अलावा भी इसमें कई दमदार फीचर्स शामिल किए जाएंगे। तो आइए आपको इस फोन की कीमत से लेकर इसके स्पेसिफिकेशन्स तक की जानकारी विस्तार में बताते हैं।
OnePlus Ace 2 Pro के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
OnePlus Ace 2 Pro को कंपनी बहुत जल्द चीनी मार्केट में पेश कर सकती है। चीन की माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो (Weibo) पर एक टिप्स्टर ने इस अपकमिंग डिवाइस को लेकर दावा किया है कि, वनप्लस एस 2 प्रो को 6.74 इंच कर्व्ड OLED डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा। जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। इसके अलावा स्क्रीन 1.5K रेजॉलूशन ऑफर करेगी। इसके साथ ही इसमें फ्लैगशिप क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर को शामिल किया जाएगा। यह हैंडसेट 24 GB रैम और 1 टीबी इनबिल्ट स्टोरेज के साथ दस्तक दे सकता है।

टिप्स्टर की मानें तो स्मार्टफोन को ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ लाया जाएगा। जिसमें 50 मेगापिक्सल IMX890 प्राइमरी कैमरा के साथ 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का तीसरा सेंसर मिलेगा। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है जो 150W तक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।
OnePlus Open
आपको बता दें कंपनी अगले महीने अगस्त में अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन OnePlus Open को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर सकती है। जिसका सीधा टक्कर हाल ही में लॉन्च हुए मोचोरोला रेजर, गूगल पिक्सल और सैमसंग से माना जा रहा है। वनप्लस ओपन (OnePlus Open) में यूजर्स को 7.8 इंच 2K AMOLED इनर डिस्प्ले दी जा सकती है। इसके अलावा फोन में 6.3 इंच AMOLED आउटर डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। दोनों स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज होने की उम्मीद है। इस फोन की लॉन्चिंग पर सभी की नजरे टिकी हुई हैं।


Click it and Unblock the Notifications








