OnePlus Ace 2 Pro AnTuTu पर आय नजर, 16 GB रैम के साथ होगा लॉन्च, यहां जानें सभी डिटेल
OnePlus Ace 2 Pro Update: स्मार्टफोन ब्रांड OnePlus इस महीने के आखिर तक अपने नए हैंडसेट OnePlus Ace 2 Pro को चीनी बाजार में लॉन्च करने जा रही है। इसे कंपनी OnePlus Ace 2 के अपग्रेड वर्जन के तौर पर लाएगी। हालांकि कंपनी ने अपने इस अपकमिंग फोन के लॉन्च से पहले ही इसके कुछ खास स्पेसिफिकेशंस का खुलासा कर दिया है। फिलहाल इस फोन को AnTuTu बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर देखा गया है। जिससे इसके जल्ह होने की उम्मीद है। इससे पहले Ace 2 Pro को 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट और गीकबेंच प्लेटफॉर्म पर देखा जा चुका है। तो चलिए आपको इस अपकमिंग फोन के खासियत के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
OnePlus Ace 2 Pro को AnTuTu पर देखा गया
AnTuTu पर देखे जानें के बाद ये कंफर्म हो चुका है कि, इसे तियांगोंग कूलिंग सिस्टम के साथ पेश किया जाएगा। जिसके बाद यह दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन होगा जिसे तियांगोंग कूलिंग सिस्टम से लैस किया जाएगा। इसके साथ ही इसमें Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर को शामिल किया जाएगा। जिसकी पुष्टि पहले ही की जा चुकी है।

यह फोन AnTuTu पर मॉडल नंबर PJA110 के साथ देखा गया है। जिसमें 24GB LPDDR5X रैम और 1TB UFS 4.0 स्टोरेज मिलेगा। AnTuTu बेंचमार्क टेस्ट में OnePlus Ace 2 Pro को 1,733,703 अंक मिले हैं। यह स्कोर टोटल चार टेस्टिंग को मिलाकर मिले हैं। CPU टेस्टिंग में 456,555 स्कोर , GPU टेस्टिंग में 613,916 स्कोर , MEM में 363,631 स्कोर और UX में 299,601 अंक इस फोन को प्राप्त हुए हैं।
वहीं पिछली लीक में भी इस बात का खुलासा किया गया था कि, इस अपकमिंग फोन को कंपनी ज्यादा रैम और स्टोरेज के साथ ला रही है। कुछ दिनों पहले बेंचमार्क लिस्टिंग भी इस बात का खुलासा किया गया है कि, Ace 2 Pro में एड्रेनो 740 जीपीयू को शामिल किया गया है। वनप्लस अपने इस आगामी हैंडसेट को 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले और एंड्रॉयड 13 ओएस के साथ लॉन्च कर सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








