Home
Mobile

OnePlus Ace 2 Pro गीकबेंच 6 पर स्पॉट, नई अपडेट आई सामने, यहां जानें सबकुछ

स्मार्टफोन ब्रांड OnePlus अपने नए हैंडसेट OnePlus Ace 2 Pro को अगले महीने अगस्त में लॉन्च कर सकता है। हालांकि, कंपनी ने अपने इस अपकमिंग फोन के लॉन्चिंग डेट का खुलासा अभी तक नहीं किया है। लेकिन लगातार इसके लीक्स से इसके मार्केट में जल्द देने की उम्मीद है। जैसे-जैसे इसके लॉन्चिंग डेट पास आ रही है, इसके लीक्स भी सामने आ रहे हैं। यह फोन हाल ही में बेंचमार्क प्लेटफॉर्म पर देखा गया था। फिलहाल इस अपकमिंग फोन को गीकबेंच वेबसाइट पर देखा गया है। जिससे इसके खास स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ है। OnePlus Ace 2 Pro की 16 जीबी रैम औऱ Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर के साथ एंट्री हो सकती है। तो आईए आपको इस अपकमिंग फोन के खास स्पेसिफिकेशन के बारे में आगे बताते हैं।

16GB रैम से लैस होगा स्मार्टफोन

आपको बता दें, OnePlus के इस अपकमिंग फ्लैगशिप को हाल ही में गीकबेंच 6 पर देखा गया है। यहां टिप्स्टर अभिषेक यादव ने इस फोन की लिस्टिंग को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। जिससे इस फोन के कई खास स्पेक्स पर से पर्दा उठ गया है। टिप्स्टर की मानें तो कंपनी अपने इस फ्लैगशिप को Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट के साथ ला रही है। इतना ही नहीं इसके अलावा इसमें 16GB रैम के साथ यह फोन एंड्रॉयड 13 के साथ दस्तक देने वाला है।

OnePlus Ace 2 Pro गीकबेंच 6 पर स्पॉट, नई अपडेट आई सामने, जानें सबकुछ

इस अपकमिंग फोन को लेकर चीन से भी एक टिप्स्टर Digital Chat Station ने खुलासा किया है। जिसके अनुसार इस फ्लैगशिप को 24GB LPDDR5X रैम वेरिएंट के साथ भी लाया जाएगा। इस फोन को 16GB रैम और 512GB स्टोरेज, 24GB रैम और 1TB तक स्टोरेज के साथ पेश किया जा सकता है। लीक्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि, यह फोन 1.5K डिस्प्ले और 150W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा फोटोग्राफी के लिए कंपनी अपने इस अपकमिंग डिवाइस में 50 मेगापिक्सल मेन कैमरा दे सकती है। इसके साथ ही इसमें 5000mAh की एक बड़ी बैटरी शामिल की जाएगी। हालांकि ये सभी अनुमानित स्पेक्स है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इस फोन के स्पेक्स का खुलासा नहीं किया है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus Ace 2 Pro will knock in the market with Snapdragon 8 Gen 2 chipset. This upcoming phone will be equipped with 16 GB RAM.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X