Home
Mobile

iPhone को पीछे छोड़ते हुए OnePlus ने लाया ये गजब का टेक्नोलॉजी, जानें कैसे करता है काम

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OnePlus ने iPhone को पीछे छोड़ते हुए, रेन वॉटर टच (Rain Water Touch) टेक्नोलॉजी के साथ एक फोन टेस्ट कर रही है। कंपनी इसे जल्द ही ग्लोबल मार्केट में पेश कर सकती है। इसके तकनीक के आने के बाद गीला होने पर भी आसानी से फोन की स्क्रीन का उपयोग करने की सुविधा मिलेगी। तो आइए आगे जानते हैं, कि Rain Water Touch टेक्नोलॉजी क्या है और कैसे काम करती है।

जानें Rain Water Touch टेक्नोलॉजी क्या है

आपको बता दें, गीले हाथों से या फिल स्क्रीन भीगे होने पर इस्तेमाल करना काफी मुश्किल हो जाता है। लेकिन वनप्लस (Oneplus) के इस तकनीक से यह समस्या खत्म हो सकती है। 9to5Google की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी अपने अपकमिंग हैंडसेट OnePlus Ace 2 Pro को चीनी सोशल मीडिया Weibo पर शोकेस किया है। जिसमें कंपनी ने नई स्क्रीन टेक्नोलॉजी का यूज किया है, जिसके तहत पानी में भीगी स्क्रीन को भी आसानी से इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी ने OnePlus Ace 2 Pro को iPhone 14 Pro के साथ टेस्ट किया है। बताया जा रहा है कि, Apple के इस फ्लैगशिप फोन की स्क्रीन टच रिस्पॉन्ड नहीं कर रही थी, वहीं वनप्लस का फोन बारिश के बीच भी सही तरीके से रिसपॉन्स कर रहा था। हालांकि ये समस्या लगभग सभी स्मार्टफोन्स के साथ यूजर्स को होती हैं। लेकिन वनप्लस अपने यूजर्स के लिए इस समस्या को दूर करना चाह रहा है।

iPhone को पीछे छोड़ते हुए OnePlus ने लाया ये गजब का टेक्नोलॉजी, जानें

जानें ये टेक्नोलॉजी कैसे काम करती है

आपको बता दें, अधिकतर स्मार्टफोन्स में कैपेसिटिव टेक्नोलॉजी का यूज होता है, जिससे स्क्रीन आपके फिंगर टच को डिटेक्ट करता है। इस पूरी प्रक्रिया में इलेक्ट्रिकल कंडक्शन का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन जब स्क्रीन गीली होती है, तो पानी की वजह से ये प्रक्रिया प्रभावित होती है। पानी इलेक्ट्रिसिटी कंडक्टर होता है, जिसके कारण टच सही तरीके से डिटेक्ट नहीं हो पाता है। सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो Oneplus एक यूनिक टच एल्गोरिद्म को फॉलो करने वाले डिजाइन का अपने अगले हैंडसेट में इस्तेमाल कर रहा है। यूजर्स के इस समस्या को खत्म करने के लिए वनप्लस ने एक कस्टम चिप का भी इस्तेमाल किया है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि, कंपनी इस टेक्नोलॉजी को चीन के बाहर अपने फ्लैगशिप फोन्स में शामिल कर सकती है। ग्लोबल मार्केट में कंपनी द्वारा OnePlus 12 के साथ इस टेक्नोलॉजी को पेश करने की उम्मीद है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Oneplus has showcased its upcoming handset OnePlus Ace 2 Pro on Chinese social media Weibo. In which the company has used new screen technology, under which the screen soaked in water can also be used easily.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X