Home
Mobile

OnePlus Ace 2 Pro Wi-Fi 7 और Sony IMX890 सेंसर कैमरे के साथ होगा लॉन्च

चीनी स्मार्टफोन ब्रांड OnePlus जल्द ही अपने नए फ्लैगशिप फोन OnePlus Ace 2 Pro को लॉन्च करने वाला है। जैसे-जैसे इसके लॉन्चिंग की डेट करीब आ रही है। इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन के बारे में डिटेल्स भी सामने आ रहे हैं। यह फोन Wi-Fi 7 और Sony IMX890 सेंसर कैमरा के साथ 16 अगस्त को दस्तक देने जा रहा है। इसे कंपनी फ्लैगशिप क्वालकॉम प्रोसेसर के साथ ला सकती है। तो चलिए लॉन्च से पहले इस फोन की सभी फीचर्स के बारे में जानते हैं।

जानें Wi-Fi 7 किन मायनों में है बेहतर

आपको बता दें, Wi-Fi 7 अभी लॉन्‍च नहीं हुआ है। क्‍वॉलकॉम वेबसाइट के अनुसार Wi-Fi 7 की मदद से यूजर्स कम लेटेंसी के साथ एक्‍ट्रीम वायरलेस इंटरनेट स्‍पीड का इस्तेमाल कर सकेंगे।

OnePlus Ace 2 Pro के संभावित स्पेसिफिकेशन

आपको बता दें, इस हैंडसेट को OnePlus Ace Pro के सक्सेसर के तौर पर लॉन्च किया जाएगा। जिसे कंपनी ने पिछले साथ अगस्त में ही लॉन्च किया था। इसमें 6.74 इंच 1.5K एमोलेड डिस्प्ले सपोर्ट दिया जाएगा। जो 1,600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और 2160 हर्ट्ज का PWM डिमिंग रेट के साथ लाया जा सकता है। इसके डिस्प्ले के साथ रैनटच टेक्नोलॉजी का भी सपोर्ट यूजर्स को मिल सकता है। जिसके आप इसे गीले हाथों से भी यूज कर सकेंगे। कंपनी अपने इस अपकमिंग हैंडसेट को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेनरेशन 1 से लैस कर सकती है।

OnePlus Ace 2 Pro Wi-Fi 7 और Sony IMX890 सेंसर कैमरे के साथ होगा लॉन्च

OnePlus Ace 2 Pro का कैमरा

OnePlus Ace 2 Pro में फोटोग्राफी के लिए सोनी आईएमएक्स 890 के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा मिलेगा। इसके कैमरे को ProXDR से लैस किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन को 150W SuperVOOC चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी दी के साथ लाया जाएगा।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 7 , 5उ कनेक्टिविटी के लिए n28 और n8 5जी मॉडेम का भी सपोर्ट दिया जाएगा। आपको बता दें, कंपनी का दावा है कि, Wi-Fi 6E कनेक्टिविटी के मुकाबले Wi-Fi 7 चार गुना बेहतर कनेक्टिविटी है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Rantouch technology will also be supported with the display of OnePlus Ace 2 Pro. Whose users will be able to use it even with wet hands. The company will include Qualcomm Snapdragon 8+ Generation 1 in its upcoming handset.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X