Home
Mobile

OnePlus Ace 2 Pro 16 अगस्त को होगा लॉन्च, 24 GB रैम सहित इन खूबियों से होगा लैस

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Oneplus अपने नए हैंडसेट Oneplus Ace 2 Pro को लॉन्च करने की तैयारियां लगभग पूरी कर ली है। हालांकि इस स्मार्टफोन को पहले चीनी बाजारों में पेश किया जाएगा। अपने इस डिवाइस को कंपनी 24 जीबी रैम और 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ ला रही है। इसके साथ ही इसमें Snapdragon 8 Gen 2 SoC प्रोसेसर को शामिल किया जाएगा। लॉन्च से पहले ही इस फोन का प्री-बुकिंग Oneplus के ऑनलाइन स्टोर के जरिए शुरू कर दिया गया है। तो चलिए आपको इस फोन की कीमत से लेकर इसकी खासियत तक से आपको रूबरू करवाते हैं।

OnePlus Ace 2 Pro की लॉन्च डेट

OnePlus Ace 2 Pro स्मार्टफोन16 अगस्त को भारतीय समयानुसार दोपहर 12 बजे दस्तक देने वाला है। इस फोन को लेकर अब सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो इसे कंपनी स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर और 24 जीबी रैम के साथ लॉन्च करने वाली है।

OnePlus Ace 2 Pro के स्पेसिफिकेशंस

कंपनी ने इसके लॉन्च से पहले ही अपनी वेबसाइट पर OnePlus Ace 2 Pro के लैंडिंग पेज के जरिए इसके डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट के साथ 6.7 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके अलावा इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। जिसका प्राइमरी कैमरा 50 मेगापिक्सल Sony IMX890 सेंसर के साथ आएगा। इसके अलावा 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी और 2 मेगापिक्सल का एक शूटर भी इसमें शामिल किया जा सकता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।

OnePlus Ace 2 Pro  24 GB रैम के साथ 16 अगस्त को होगा लॉन्च

इसे पावर देने को लिए कंपनी इसमें 100W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000 mAh की बैटरी दे सकती है। कंपनी ने चाइनीज मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर इसमें मिलने वाले प्रोसेसर का खुलासा पहले ही कर दिया है। जिसके अनुसार इसमें Snapdragon 8 Gen 2 SoC के साथ 24 GB का रैम शामिल किया जाएगा।

जल्द ही OnePlus Open भी होगा लॉन्च

वनप्लस ने अपने पहले फोल्डेबल फोन OnePlus Open के लॉन्चिंग की पुष्टि कर दी है। इस फोन का डिस्प्ले 7.8 इंच लंबा होगा जो AMOLED डिस्प्ले 2K रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ पेश किया जा सकता है। वहीं बाहर की तरफ 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.3 इंच AMOLED कवर डिस्प्ले दिया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें तरफ ट्रिपल-कैमरा सेटअप शामिल होगा।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus Ace 2 Pro will be launched on August 16 with 24 GB RAM and Snapdragon 8 Gen 2 processor. In which a 5,000 mAh battery can be included with 100W fast charging support.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X