OnePlus Ace 2V का नया स्टोरेज वेरियंट लॉन्च, इस कीमत पाएं 1टीबी स्टोरेज और दमदार फीचर्स

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OnePlus ने अपने OnePlus Ace 2V हैंडसेट का एक नया वेरियंट लॉन्च किया है। कंपनी ने अपने इस स्मार्टफोन को 16GB रैम और 1TB इंटरनल स्टोरेज के साथ पेश किया है। आपको बता दें वनप्लस का यह स्मार्टफोन साल की शुरूआत मार्च में ही चीनी बाजारों में दस्तक दे चुका है। उस वक्त कंपनी ने OnePlus Ace 2V को तीन स्टोरेज वेरियंट के साथ लॉन्च किया था। जिसमें 12GB रैम और 256GB स्टोरेज, 16GB रैम और 256GB स्टोरेज, 16GB रैम और 512GB स्टोरेज ऑप्शन को शामिल किया गया था। तो आइए आपको इस नए वेरियंट वाले फोन की कीमत से लेकर फीचर तक की डिटेल आगे बताते हैं।
OnePlus Ace 2V के फीचर्स
OnePlus Ace 2V में आपको 6.74 इंच की 2.5D एमोलेड डिस्प्ले मिल रहा है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ रहा है। इस फोन के साथ डिस्प्ले में कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया गया है। जिससे फोन की डिस्प्ले को सुरक्षित रखा जा सके। इस फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9000 प्रोसेसर को शामिल किया गया है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर मिल रहा है। साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। इस फोन को पावर देने के लिए कंपनी ने 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की एक बड़ी बैटरी दे रही है। जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि, महज 32 मिनट में यह फोन 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगा।

वहीं कनेक्टिविटी के लिए आपको इस फोन में वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3, 5G, 4G LTE, इंफ्रारेड रिमोट कंट्रोल, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और जीपीएस मिल रहा है। इसके साथ ही सिक्योरिटी के लिहाज से कंपनी ने इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर को भी शामिल किया है। वनप्लस का यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड ColorOS 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। आपको बता दें, इस फोन में केवल नए स्टोरेज ऑप्शन को एड किया गया है। इसके अलावा कंपनी ने OnePlus Ace 2V के फीचर्स में कोई बदलाव नहीं किया है।
OnePlus Ace 2V के नए वेरिएंट की कीमत
OnePlus Ace 2V के नए वेरिएंट 16GB रैम और 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2999 यूआन (लगभग 35,227 रुपये) तय किया गया है। हालांकि OnePlus के इस लेटेस्ट वेरियंत वाले हैंडसेट की ग्लोबल बाजारों में उपलब्धता को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।


Click it and Unblock the Notifications








