OnePlus Ace 3 की लॉन्च डेट और कलर ऑप्शन का हुआ खुलासा, यहां जानें सभी डिटेल
OnePlus Upcoming Smartphone: स्मार्टफोन ब्रांड वनप्लस ने अपने आगामी हैंडसेट OnePlus Ace 3 की लॉन्च डेट का ऑफिशियली खुलासा कर दिया है। कंपनी 4 जनवरी को चीनी बाजार में अपने इस फोन को पेश करने जा रही है। इसके साथ ही वनप्लस ऐस 3 को लेकर कंपनी ने पोस्टर्स भी शेयर किए हैं। जिससे इसके कलर ऑप्शन की भी जानकारी सामने आ गई है। बता दें, इससे पहले वनप्लस के इस आगामी फोन को गीकबेंच बैंचमार्किंग पर भी स्पॉट किया जा चुका है। तो आइए आपको इसके सभी डिटेल्स आगे बताते हैं।

OnePlus Ace 3 के कलर वेरिएंट
वनप्लस अपने इस फोन को Star Black, Moon Sea Blue और Sand Gold तीन कलर ऑप्शन में पेश करेगा। बता दें , इसे ग्लोबल मार्केट में OnePlus 12R के नाम से पेश किया जाएगा। ग्लोबल मार्केट में कंपनी अपने इस फोन को ब्लैक और ब्लू कलर में उपलब्ध कराएगी। इसके गोल्ड वेरिएंट को फिलहाल नहीं जाएगा।
OnePlus Ace 3 के संभावित स्पेक्स
वनप्लस के इस आगामी फोन को लेकर सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो OnePlus Ace 3 को 6.78-इंच की कर्व्ड-ऐज OLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च किया जाएगा। इसके स्क्रीन का रिफ्रेश रेट 120Hz और रेजोल्यूशन 1.5K हो सकता है। OnePlus Ace 3 को लेकर उम्मीद की जा रही है कि, इसमें Snapdragon 8 Gen 2 चिपसेट शामिल किया जाएगा। स्टोरेज की बात करें तो इस फोन को LPDDR5x रैम और UFS 4.0 स्टोरेज से भी लैस किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन को 12GB रैम + 256GB, 16GB रैम + 512GB और 16GB रैम + 1TB स्टोरेज ऑप्शन के साथ लाया जा सकता है। यह हैंडसेट एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड ColorOS 14 पर रन करेगा।
फोटोग्राफी के लिए इसमें 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX890 कैमरा दिया जा सकता है, जो OIS को सपोर्ट करने में सक्षम होगा। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा शामिल होगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा शामिल हो सकता है। इसे पावर देने के लिए इसमें 5,500mAh की बैटरी दी जाएगी, जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा। IR ब्लास्टर, इन स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर जैसे फीचर्स भी इसमें शामिल किया जाएगा।


Click it and Unblock the Notifications








