OnePlus Ace 3 Pro बैटरी और चार्जिंग डिटेल लॉन्च से पहले लीक
OnePlus Ace 3 Pro: वनप्लस जल्द ही अपना नया हैंडसेट लॉन्च करने की तैयारी में है। जिसे OnePlus Ace 3 Pro के नाम से पेश किया जाएगा। ब्रांड का यह एक फ्लैगशिप फोन है, जिसमें हाईएंड स्पेसिफिकेशन्स मिलेंगे।
फिलहाल कंपनी ने इसके स्पेक्स पर से पर्दा नहीं उठाया है। लेकिन सामने आई एक लेटेस्ट लीक में वनप्लस ऐस 3 प्रो की बैटरी और चार्जिंग की डिटेल्स का खुलासा हो गया है, जिसमें दावा किया जा रहा है, कि वनप्लस के इस अपकमिंग फोन को तगड़ी बैटरी के साथ लाया जा रहा है।

सबसे पहले आपको बता दें, OnePlus Ace 3 Pro स्मार्टफोन OnePlus Ace 2 Pro का सक्सेर होगा। इस फोन को 3C सर्टिफिकेशन भी मिल प्राप्त हो चुका है। फेमस टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने इसके ऐस 3 प्रो की बैटरी और फास्ट चार्जिंग को लेकर खुलासा किया है।
जिनके अनुसार इसमें कंपनी 6,100mAh की बैटरी शामिल कर सकती है, जिसे 100W फास्ट वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट के साथ जोड़ा जाएगा। यानि की कंपनी पहली बार इतनी बड़ी बैटरी को इतने ज्यादा फास्ट चार्जिंग स्पीड के लाने वाली है।

Ace 3 Pro संभावित स्पेक्स- सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो Ace 3 Pro में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला 6.78 इंच BOE 8T LTPO डिस्प्ले मिल सकता है। परफॉर्मेंस के लिए इस फोन में क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर दिया जा सकता है। जो 16GB तक रैम और 1 TB तक स्टोरेज के साथ आता है। इसकी स्क्रीन 1220p की हो सकती है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Ace 3 Pro का मेन कैमरा 50 MP का होगा और यह Sony के IMX890 सेंसर का उपयोग करेगा, इसके साथ में 8 MP का अल्ट्रावाइड और 2 MP का मैक्रो कैमरा मिल सकता है। वहीं सेल्फी के लिए फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा मिल सकता है।

इसके साथ ही इसमें मेटल फ्रेम होगा और यह ग्लास, लेदर और सिरेमिक बैक ऑप्शन में पेश होगा। इसके डिज़ाइन की बात करें तो यह पिछले वनप्लस हैंडसेट से काफी अलग हो सकता है। कीमत की बात करें तो इसे लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। उम्मीद की जा रही है कि, आने वाले दिनों में इसे लेकर कंपनी खुलासा कर सकती है।


Click it and Unblock the Notifications








