Home
Mobile

OnePlus Ace 3 Pro के कलर ऑप्शन, मेमोरी, स्टोरेज और गेमिंग कैपेसिटी का खुलासा, यहां जानें सभी डिटेल्स

OnePlus जल्द ही चीन में अपना नया हैंडसेट OnePlus Ace 3 Pro को लॉन्च करने जा रहा है। हालांकि, कंपनी ने इसके आने से पहले ही कलर ऑप्शन से लेकर मेमोरी, स्टोरेज और गेमिंग कैपेसिटी तक की जानकारी शेयर कर दी है।

इसके नए टीजर में आगामी फोन के प्रोसेसिंग पावर, मेमोरी मैनेजमेंट और गेमिंग कैपेबिलिटिज पर से पर्दा उठ चुका है। आइए आपको इसकी लॉन्चिंग डेट से लेकर अब तक सामने आई सभी डिटेल्स बताते हैं।

OnePlus Ace 3 Pro के कलर ऑप्शन, मेमोरी, स्टोरेज का खुलासा

सबसे पहले आपको बता दें, वनप्लस का यह फोन Ace 3 Pro चीनी बाजार में 27 जून को दस्तक देगा। जिसे हरे, सिल्वर और सफ़ेद कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया जाएगा। इसके व्हाइट मॉडल में सिरेमिक बैक है, सिल्वर एडिशन में ग्लास बैक है और ग्रीन एडिशन में लेदर बैक है।

वहीं इसके स्टोरेज की बात करें तो इसमें स्टोरेज ऑप्शन 1TB UFS 4.0 तक मिलेंगे, जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि, यह 4 साल के इस्तेमाल के बाद भी स्मूथ परफॉर्मेंस देगा।

OnePlus Ace 3 Pro के कलर ऑप्शन, मेमोरी, स्टोरेज का खुलासा

इसके अलावा OnePlus का दावा है कि, Ace 3 Pro स्मार्टफोन 24GB LPDDR5X रैम के साथ पेश होगा। इसके साथ ही इस फोन को लेकर कंपनी का कहना है कि, यह यूजर को बिना रिफ्रेश किए 72 घंटों तक बैकग्राउंड में ऐप ऑन रखने की फैसलिटी मिलेगी।

OnePlus Ace 3 Pro के संभावित स्पेसिफिकेशन- इस फोन में 1.5K रेजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.78-इंच कर्व्ड-एज BOE S1 डिस्प्ले मिल सकता है। परफॉर्मेंस के लिए कंपनी इसमें स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर दे सकती है, जिसे LPDDR5x रैम और UFS 4.0 स्टोरेज के साथ जोड़ा जाएगा।

OnePlus Ace 3 Pro के कलर ऑप्शन, मेमोरी, स्टोरेज का खुलासा

ऐस 3 प्रो एंड्रॉइड 14 पर आधारित ColorOS 14.1 पर काम करेगा। Ace 3 Pro में OIS के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-800 का मेन कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस मिलेगा। जबकि, 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।

इसे पावर देने के लिए इसमें 6,100mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। उम्मीद की जा रही है कि, OnePlus स्मार्टफोन के अलावा Ace 3 Pro के साथ OnePlus Pad Pro, OnePlus Watch 3 और OnePlus Buds 3 को भी पेश करेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus Ace 3 Pro color options, memory, storage and gaming capacity revealed ahead of launch
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X