Home
Mobile

इंतजार हुआ खत्म, OnePlus Ace 3 Pro की लॉन्च डेट कंफर्म, डिजाइन का भी हुआ खुलासा

OnePlus Ace 3 Pro Launch Date Confirmed: वनप्लस ने अपने आगामी फोन OnePlus Ace 3 Pro के लॉन्चिंग डेट का ऑफिशियली अनाउंसमेंट कर दिया है।

जिसके अनुसार यह अपकमिंग फोन इस महीने के आखिर तक चीनी बाजार में दस्तक देगा। कंपनी के द्वारा जारी किए गए टीजर इमेज से हिंट मिला है कि, कंपनी इसके साथ अन्य प्रोडक्ट्स भी लॉन्च करेगी।

इंतजार हुआ खत्म, OnePlus Ace 3 Pro की लॉन्च डेट कंफर्म

OnePlus Ace 3 Pro लॉन्च डेट- ब्रैंड के अनुसार इस फोन को चीन में 27 जून को लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए शाम 7 बजे (स्थानीय समयानुसार) लॉन्च इवेंट आयोजित होगा।

जिसमें कंपनी इस साल के तीसरे Ace-सीरीज फोन को पेश करेगी। इसके लिए कंपनी ने एक टीजर इमेज जारी किया है। जिसमें अन्य डिवाइसेस को भी लॉन्च किए जानें के संकेत मिले हैं।

इंतजार हुआ खत्म, OnePlus Ace 3 Pro की लॉन्च डेट कंफर्म

इन प्रोडक्ट्स की होगी एंट्री- इस इवेंट में Ace 3 Pro के अलावा Oneplus Pad Pro, Oneplus Watch 3 और Oneplus Buds 3 के कवर का अनावरण कर सकती है। आपको बता दें, ऐस 3 प्रो की कुछ ऑफिशियल फोटोज चीन में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पहले से ही उपलब्ध हैं।

रिपोर्ट्स की मानें तो इस फोन के व्हाइट वर्जन में सिरेमिक बॉडी है। वहीं अन्य दावों की मानें तो इसके बैक में मैट ग्लास वाला एक ब्लैक मॉडल और वीगन लेदर बैक वाला ग्रीन वेरिएंट होगा।

इंतजार हुआ खत्म, OnePlus Ace 3 Pro की लॉन्च डेट कंफर्म

इस अपकमिंग फोन को लेकर हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट की मानें तो OnePlus Ace 3 Pro को तीन वेरिएंट 12GB/256GB, 16GB/512GB और 24GB/1TB में उपलब्ध कराया जाएगा। इसके साथ ही उम्मीद की जा रही है कि, इसका एक खास OnePlus Ace 3 Pro कलेक्टर एडिशन होगा, जिसे 16GB/512GB और 24GB/1TB वर्जन में उपलब्ध कराया जा सकता है।

OnePlus Ace 3 Pro के संभावित स्पेसिफिकेशन- OnePlus Ace 3 Pro में 1.5K रेजोल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.78-इंच की कर्व्ड-एज BOE S1 स्क्रीन मिल सकता है। इसके साथ ही इसमें इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया जाएगा।

प्रोसेसर की बात करें तो इस फोन में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट दिए जाने की उम्मीद है। जो LPDDR5x रैम और UFS 4.0 स्टोरेज के साथ जोड़ा जाएगा। यह फोन ColorOS 14.1-आधारित Android 14 पर चलेगा।

फोटोग्राफी के लिए इस फोन में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का सोनी LYT-800 मेन कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया जाएगा।

इसके अलावा इसमें सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इसे पावर देने के लिए इसमें 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 6,100mAh की बैटरी शामिल हो सकती है।

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus Ace 3 Pro launch date announced design revealed know all details here
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X