3 कलर ऑप्शन के साथ चीन में लॉन्च हुआ OnePlus Ace 3 Pro, जानें कीमत और फीचर्स
चीन में OnePlus Ace 3 Pro को ऑफिशियली लॉन्च कर दिया गया है। यह फोन कंपनी के लाइनअप में OnePlus 12 5G के बाद Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट का इस्तेमाल करने वाला दूसरा स्मार्टफोन है। इसमें LTPO AMOLED डिस्प्ले के साथ फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।
OnePlus Ace 3 Pro को कंपनी ने 3 कलर ऑप्शन टाइटेनियम मिरर सिल्वर (ग्लास), ग्रीन फील्ड ब्लू (लेदर) और सुपरकार पोर्सिलेन कलेक्टर एडिशन (सिरेमिक बैक) में लॉन्च किया है। हालांकि यह स्मार्टफोन फिलहाल चीन के मार्केट में ही उपलब्ध है। इसे ग्लोबली कब लॉन्च किया जाएगा, इस बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

OnePlus Ace 3 Pro की कीमत
OnePlus Ace 3 Pro के 12GB + 256GB वेरिएंट की कीमत CNY 3199 यानी 36,750 रुपये से शुरू होती है। इसके 16GB/256GB वेरिएंट की कीमत CNY 3,499 यानी लगभग 39,050 रुपये, 16GB/512GB वेरिएंट की कीमत CNY 3,799 यानी 43,650 रुपये और 24GB/1TB वेरिएंट की कीमत CNY 4,399 यानी लगभग 50,500 रुपये है।
OnePlus Ace 3 Pro के स्पेसिफिकेशंस
इस स्मार्टफोन में OnePlus S 3 Pro Snapdragon 8 Gen चिपसेट जोड़ी गई है, जिसमें 24GB तक LPDDR5X RAM और 1TB तक USF 4.0 स्टोरेज दिया गया है। बैटरी की बात करें तो इस फोन में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,100mAh की बड़ी बैटरी की सुविधा दी गई है। इतना ही नहीं यह फोन CATL के साथ साझेदारी में ग्लेशियर बैटरी डिजाइन का इस्तेमाल करता है। OnePlus Ace 3 Pro में कूलिंग सिस्टम भी दिया गया है।
OnePlus Ace 3 Pro में 6.78 इंच का 1.5K (2780 x 1264 पिक्सल) 3D कर्व्ड LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो कि 4,500nits ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है। साथ ही डिस्प्ले में अडैप्टिव 120हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 240 हर्ट्ज टच सैंपलिंग रेट भी मिल रही है। इस फोन में एक इंडिपेंडेंट डिस्प्ले P1 चिप भी है, जबकि इसकी स्क्रीन HDR10+ और डॉल्बी विजन को सपोर्ट करती है।
OnePlus Ace 3 Pro कैमरा
OnePlus Ace 3 Pro में f/1.8 अपर्चर, OIS सपोर्ट और AF के साथ 50MP Sony IMX890 प्राइमरी सेंसर के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल रहा है। इसमें 8MP अल्ट्रावाइड लेंस का मेन कैमरा और दूसरा कैमरा 2MP मैक्रो यूनिट के साथ मिल रहा है। सेल्फी के लिए फोन में f/2.4 अपर्चर वाला 16MP का कैमरा दिया गया है।
OnePlus Ace 3 Pro की कनेक्टिविटी
OnePlus Ace 3 Pro में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट रीडर और रेन टच 2.0 (IP65) रेटिंग दी गई है, जिसकी वजह से आप अपने फोन की स्क्रीन को बारिश में भी आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं। कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें वाई-फाई 7, 5G ब्लूटूथ, 4G, USB टाइप-C पोर्ट और भी बहुत कुछ जोड़ा गया है।


Click it and Unblock the Notifications








