Home
Mobile

Oneplus ace 3 pro का डिजाइन, स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक

OnePlus Ace 3 Pro: वनप्लस जल्द ही चीन में अपना नया स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। जिसे OnePlus Ace 3 Pro के नाम से पेश किया जाएगा। हालांकि, इसके आने से पहले ही इस फोन की ऑनलाइन इमेज लीक हो गई है।

लीक फोटो आगामी वनप्लस ऐस 3 प्रो का डिज़ाइन और इसके कुछ खास डिटेल्स सामने आ गए हैं। हालांकि ब्रांड की ओर से अभी तक ऐस 3 प्रो के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन इसके स्पेसिफिकेशन पहले ही लीक हो चुके हैं।

Oneplus ace 3 pro का डिजाइन, स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक

दरएसल एक वीबो यूजर ने OnePlus के आगामी फोन Ace 3 Pro की पहली झलक दिखाई है। शेयर किए गए इमेज में इस आगामी फोन को व्हाइट और ब्लू कलर ऑप्शन में दिखाया गया है। सामने आई तस्वीरों की मानें तो वनप्लस ऐस 3 प्रो में बैक और फ्रंट के हिस्से का खुलासा हुआ है।

साथ ही, इस बात की भी पुष्टि हो चुकी है कि, वनप्लस ऐस 3 प्रो को दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध कराया जाएगा। जिसमें नीला और सफेद शामिल है। इमेज में बाईं ओर एक अलर्ट स्लाइडर और दाईं ओर पावर और वॉल्यूम बटन देखा जा सकता है।

Oneplus ace 3 pro का डिजाइन, स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन लीक

वहीं इसका कैमरा सेटअप को एक राउंड कैमरा मॉड्यूल में दिखाई दे रहा है। वहीं इसके दूसरे इमेज से पता चलता है कि, इस स्मार्टफोन में फ्रंट की ओर एक कर्व्ड कॉर्नर वाली OLED डिस्प्ले मिलेगी।

लीक जानकारी के अनुसार वनप्लस ऐस 3 प्रो एक टॉप-टियर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर द्वारा संचालित होगा, जो इसे फ्लैगशिप सीरीज में रखता है। इसके अलावा, फोटो में बताया गया है कि फोन में 1.5K रेजोल्यूशन के साथ कर्व्ड-एज OLED डिस्प्ले मेट A+ स्क्रीन होगी। रेंडर के अनुसार, इसमें यूजर को ट्रिपल कैमरा मिलेगा, लेकिन इसका कॉन्फ़िगरेशन अभी पता नहीं है।

इसके अलावा, लीक की मानें तो वनप्लस ऐस 3 प्रो 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,100mAh बड़ी बैटरी से पैक्ड होगा। कैमरा सेटअप की बात करें तो वनप्लस ऐस 3 प्रो में 50MP प्राइमरी सेंसर के साथ ट्रिपल-कैमरा सेटअप होगा, जो (OIS), 8MP अल्ट्रावाइड लेंस और 2MP मैक्रो यूनिट को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है। फिलहाल कीमत को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। आने वाले दिनों में इसका खुलासा हो सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus Ace 3 Pro Leaked Design know Price Specifications
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X