OnePlus Ace 3 Pro की कीमत लीक, कॉन्फ़िगरेशन और बैटरी की भी डिटेल आई सामने
OnePlus Ace 3 Pro Price: वनप्लस जल्द ही अपना नया हैंडसेट OnePlus Ace 3 Pro लॉन्च करने की तैयारियों में जुटा है। जिसे कंपनी अब तक के सबसे बड़ी बैटरी के साथ ला सकती है। इस फोन को लेकर अब तक कई लीक्स सामने आ चुके हैं।
जिनके अनुसार इस स्मार्टफोन में 6,100mAh की एक बड़ी बैटरी दिए जानें का दावा किया गया है। अब फोन की कीमत और कॉन्फ़िगरेशन की जानकारी सामने आई है। आईए आपको आगे डिटेल्स बताते हैं।

चीनी टिप्सटर डिजिटल चैट स्टेशन ने एक पोस्ट में इस अपकमिंग OnePlus Ace 3 Pro के स्पेसिफिकेशन्स पर से पर्दा उठाया है। टिप्सटर की मानें तो इस अपकमिंग स्मार्टफोन में कंपनी की Glacier Battery टेक्नोलॉजी से लैस 6,100mAh की बैटरी शामिल की जाएगी।
इसके साथ ही टिप्सटर ने बताया कि, बैटरी पैक सिलिकॉन-कार्बन नेगेटिव इलेक्ट्रोड मटेरियल से भी लैस होगा। इसके साथ इस स्मार्टफोन में 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा, जो महज 30 मिनट में 0 से 100 परसेंट तक मोबाइल को चार्ज कर देगा।

टिप्सटर के अनुसार OnePlus Ace 3 Pro स्मार्टफोन में परफॉर्मेंस के लिए Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट मिल सकता है। टिप्सटर ने बताया कि, कंपनी इस बार फोन में ऐसी टेक्नोलॉजी को शामिल कर रही है, जो इस चिप की परफॉर्मेंस को बूस्ट करने का काम करेगी और इससे हाई-एंड गेम्स के विजुअल इफेक्ट्स और भी बेहतर होंगे।
अपने एक अन्य पोस्ट में टिप्सटर ने बताया कि, OnePlus का यह अपकमिंग स्मार्टफोन 24GB रैम वेरिएंट के साथ दस्तक देगा। जिसकी कीमत तकरीबन 4,000 युआन यानी (करीब 46,000 रुपये) के आस-पास होगी। गौरतलब है कि, सेम इसी कॉन्फिगरेशन को Ace 2 Pro के साथ भी चीन में लॉन्च किया गया था।

इसके अलावा Ace 3 Pro में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला कर्व्ड OLED डिस्प्ले दिए जानें की उम्मीद है। यह फोन LPDDR5x रैम और 1TB UFS 4.0 स्टोरेज के साथ आ सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें एक राउंड कैमरा मॉड्यूल मिल सकता है।
इसका मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल , सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का और 2 मेगापिक्सल तीसरा कैमरा दिया जाएगा। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








