Home
Mobile

OnePlus जल्द ही नया स्मार्टफोन करने जा रहा लॉन्च, फीचर्स आएं सामने, यहां जानें सबकुछ

OnePlus Ace 3 Pro: अगर आप भी वनप्लस लवर हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। कंपनी बहुत जल्द अपना नया स्मार्टफोन OnePlus Ace 3 Pro लॉन्च करने की तैयारियों में जुटी है। हालांकि, इस फोन के आने से पहले ही इसके कई लीक्स अब तक सामने आ चुके हैं।

जिसके अनुसार इस फोन में ग्राहकों को 100W चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। फेमस टिप्‍सटर डिजिटल चैट स्‍टेशन ने वनप्लस के इस आगामी फोन Ace 3 Pro की खासियतों का खुलासा किया है। आइए आगे सभी डिटेल्स जानते हैं।

OnePlus जल्द ही नया स्मार्टफोन करने जा रहा लॉन्च, फीचर्स आएं सामने

डिजिटल चैट स्‍टेशन के अनुसार, OnePlus Ace 3 Pro को मार्केट में तीन तरह के मटीरियल में पेश किया जाएगा। जिसमें ग्‍लास , लेदर और सिरैमिक शामिल होगा। ग्‍लास वेरिएंट में ब्राइट सि‍ल्‍वर फ‍िनिश दिए जाने की संभावना है, जबकि सिरेमिक मॉडल को वाइट बैक कलर के साथ लाया जा सकता है। इसके साथ ही ब्रांड बैक साइड के डिजाइन के लेवल पर कुछ अपग्रेड भी दे सकती है।

अभी हाल ही में OnePlus Ace 3 Pro को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई थी। जिसमें दावा किया गया था कि, इस फोन को 6.78 इंच का OLED डिस्‍प्‍ले के साथ पेश किया जाएगा। जिसमें 1.5K रेजॉलूशन का सपोर्ट होगा। रिपोर्ट्स की मानें तो वनप्लस एस 3 प्रो में परफॉर्मेंस के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर दिए जानें की उम्मीद है।

OnePlus जल्द ही नया स्मार्टफोन करने जा रहा लॉन्च, फीचर्स आएं सामने

फोटोग्राफी के लिए Ace 3 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। जो 50MP मेन कैमरा, 8MP सेकेंडरी और 2MP के तीसरे कैमरे से लैस होगा। इसके अलावा इसमें 16 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा दिया जा सकता है, जो पंच होल कटआउट के में फिट होगा।

डिजिटल चैट स्‍टेशन ने अभी हाल ही में इसके बैटरी को लेकर बड़ा खुलासा किया था। जिसके अनुसार फोन को पावर देने के लिए इसमें 6100mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 100W की वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने में सक्षम होगी।

OnePlus जल्द ही नया स्मार्टफोन करने जा रहा लॉन्च, फीचर्स आएं सामने

अगर यह सही होता है, तो वनप्लस एस 3 प्रो अब तक की सबसे बड़ी बैटरी वाला वनप्‍लस स्‍मार्टफोन होगा। फिलहाल कंपनी ने इसके लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। उम्मीद की जा रही है कि, आने वाले दिनों में इसे लेकर ऑफिशियली एनाउंसमेंट हो सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
oneplus ace 3 pro specification leaked will launch soon with 100w charging
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X