OnePlus Ace 3 Pro के स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले आए सामने, जानिए क्या कुछ होगा खास
Oneplus Upcoming Smartphone: स्मार्टफोन मेकर कंपनी OnePlus जल्द ही अपना नया हैंडसेट OnePlus Ace 3 Pro को लॉन्च करने की तैयारियों में जुटी है। हालांकि, इसके आने से पहले ही फोन के खास स्पेसिफिकेशंस की जानकारी लीक हो गई है।
गौरतलब है कि, कंपनी ने इससे पहले Ace 3 और Ace 3V को लॉन्च कर चुकी है, और अब Ace 3 Pro लाने की प्लानिंग चल रही है। तो चलिए आपको आगे इसकी लीक डिटेल्स बताते हैं।

दरअसल टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने OnePlus के इस अपकमिंग फोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस का खुलासा लॉन्च से पहले कर दिया है। इस फोन के डिजाइन की बात करें तो OnePlus Ace 3 Pro के फ्रंट में एक कर्व्ड कॉर्नर वाला OLED पैनल मिलेगा।
इसके साथ ही एक मैटल का मिडल फ्रेम और एक ग्लास बैक में होगा। इस फोन की सबसे खास बात यह है कि, वर्तमान में OnePlus फ्लैगशिप के मुकाबले इस फोन का रियर डिजाइन डिफरेंट होगा।

OnePlus Ace 3 Pro के संभावित स्पेसिफिकेशन- टिपस्टर की मानें तो वनप्लस के इस आगामी फोन वनप्लस ऐस 3 प्रो में 1.5K रेजॉल्यूशन वाली OLED डिस्प्ले दी जाएगी। वहीं प्रोसेसर की बात करें तो इस फोन में ऑक्टा कोर Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट दिया जा सकता है।
स्टोरेज के लिए इस फोन में 16GB रैम और 1TB इनबिल्ट स्टोरेज दी जाएगी। इस फोन में एक बड़ी बैटरी होगी। इससे पहले सामने आई लीक की मानें को Ace 3 Pro में 24GB LPDDR5x रैम वेरिएंट ऑप्शन भी मिल सकता है। यह फोन 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की ड्यूल सेल बैटरी से लैस होगा।

कैमरा की बात करें तो इसके बैक में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है, हालांकि, अभी ये कंफर्म नहीं हुआ है कि, कैमरा सेटअप में 2x टेलीफोटो कैमरा शामिल होगा। बता दें, Ace 3 स्मार्टफोन भारत में OnePlus 12R का रीब्रांड है।
जिससे अटकले लगाई जा रही है, कि ग्लोबल बाजार में Ace 3V को कंपनी OnePlus Nord 4 के तौर पर रीब्रांड भी कर सकती है। फिलहाल Ace 3 Pro की ग्लोबल लॉन्च को लेकर वनप्लस की ओर से कोई खुलासा नहीं हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications








