OnePlus Ace 3 की खास स्पेसिफिकेशन लीक, इस दमदार प्रोसेसर के साथ होने जा रहा लॉन्च, यहां जानें
OnePlus Ace 3 Specs Leak: स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी वनप्लस जल्द ही अपने नए हैंडसेट OnePlus Ace 3 को लॉन्च करने की तैयारियों में जुटी हुई है। हालांकि ये अपकमिंग स्मार्टफोन अपने लॉन्चिंग से पहले ही खास फीचर्स के कारण लोगों के बीच खास चर्चा का विषय बना हुआ है। वनप्लस के इस आगामी फोन को अब तक कई सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया जा चुका है। जिससे इसके कई स्पेसिफिकेशन का खुलासा हो चुका है। तो आइए आपको इस हैंडसेट की कीमत से लेकर इसमें मिलने वाले दमदार फीचर्स के बारे में जानते हैं।
इन सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर किया गया स्पॉट
हाल ही में वनप्लस के इस फोन को AnTuTu 3C बेंचमार्किंग प्लेटफ़ॉर्म पर देखा गया है। जिससे इस फोन की कई नई जानकारी सामने आई हैं। गीकबेंच के अनुसार फोन का मॉडल नंबर PJD110 और मदरबोर्ड का कोडनेम Kalama है। वहीं AnTuTu पर भी वनप्लस के इस फोन को सेम इसी मॉडल नंबर के साथ स्पॉट किया गया है। इस फोन को सिंगल कोर स्कोर 1723 और मल्टी कोर स्कोर 5164 प्राप्त हुआ है। वहीं इस पर लिस्टिंग से इस बात का भी खुलासा हुआ है कि, कंपनी अपने इस डिवाइस को Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर और 16GB रैम के साथ लॉन्च कर सकती है।

OnePlus Ace 3 लॉन्चिंग और फीचर्स
वनप्लस ऐस 3 को लेकर अब तक सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो इस फोन को कंपनी अगले साल यानि कि, 2024 में लॉन्च कर सकती है। आपको बता दें, वनप्लस ऐस 2 (OnePlus Ace 2) को भी इस साल की शुरूआत फरवरी में ही लॉन्च किया गया था। अपने इस नए हैंडसेट को कंपनी अन्य ग्लोबल मार्केट में OnePlus 12R के नाम से पेश कर सकती है। वनप्लस ऐस 3 के लीक फीचर्स की मानें तो इसे 1.5k Curved Edge बीओई OLED डिस्प्ले के साथ लाया जा सकता है। जिसमें फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिए जाने की उम्मीद है। इसके साथ ही सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। इसके साथ ही इसे पावर देने के लिए कंपनी इसमें 5,000mAh की बैटरी शामिल करेगी, जो 100W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।


Click it and Unblock the Notifications