Home
Mobile

OnePlus Ace 3V स्मार्टफोन 16GB रैम, 50MP कैमरा की अगले हफ्ते होने जा रही एंट्री

OnePlus Ace 3V: अगर आपको भी वनप्लस के नए स्मार्टफोन OnePlus Ace 3V का इंतजार है , तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। कंपनी बहुत जल्द अपने इस आगामी हैंडसेट को लॉन्च करने जा रही है।

दरअसल वनप्लस ने अपने इस नए फोन की लॉन्च टाइमलाइन खुलासा कर दिया है। OnePlus Ace 3V को लेकर सोशल मीडिया पर भी सुर्खियां बनी हुई हैं। सभी अफवाहों के बाद अब कंपनी ने ऑफिशियली तौर पर इस फोन की लॉन्चिंग का ऐलान कर दिया है। आइए आगे आपको इस फोन की डिटेल्स बताते हैं।

OnePlus Ace 3V अगले हफ्ते होगा लॉन्च, जानें सभी डिटेल

आपको बता दें, वनप्लस ने यह कंफर्म कर दिया है कि, Ace सीरीज का यह अपकमिंग स्मार्टफोन अगले हफ्ते चीनी बाजार में दस्तक देगा। लेकिन कंपनी ने अभी तक इसके लॉन्चिंग डेट का खुलासा नहीं किया है।

इसके साथ ही कंपनी ने अपने इस स्मार्टफोन के लिए प्री-रिजर्वेशन एक्सेप्ट करना शुरू कर दिया है। इसे ग्राहक RMB 1 (करीब 12 रुपये) तक के पेमेंट से प्री-रिजर्व कर सकते हैं। ब्रांड अपने प्री-रिजर्व करने वाले शुरुआती कुछ कस्मर्स को वनप्लस के फोन को प्री-रिजर्व करने के लिए गिफ्ट बंडल भी दे सकती है।

OnePlus Ace 3V अगले हफ्ते होगा लॉन्च, जानें सभी डिटेल

OnePlus Ace 3V के स्पेसिफिकेशन्स- कंपनी ने इसके लॉन्चिंग के साथ इसके कुछ खास स्पेक्स पर से भी पर्दा उठा दिया है। वनप्लस के अनुसार Ace 3V दुनिया का पहला क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7+ जेन 3 SoC चिपसेट के साथ लाए जाने वाला स्मार्टफोन होगा।

वनप्लस की मानें तो यह चिपसेट स्नैपड्रैगन 8 जेन सीरीज चिपसेट के जैसे ही सुविधा देगा सकता है। बता दें यह चिप स्मार्टफोन के लिए सबसे तगड़े प्रोसेसर में से एक है।

OnePlus Ace 3V अगले हफ्ते होगा लॉन्च, जानें सभी डिटेल

इस चिपसेट में 4nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जिसका इस्तेमाल नए स्नैपड्रैगन 8 जेन सीरीज के चिपसेट में भी किया जाता है। वनप्लस ने इस फोन को लेकर यह भी दावा किया है कि, इस फोन को यूज करने वाले उपभोक्ताओं को स्नैपड्रैगन 8 जेन सीरीज के चिपसेट का ही एक्सपीरियंस होगा।

इसके फोन के जारी एक टीजर से इसके डिजाइन का भी खुलासा हुआ है। जिसमें यह कंफर्म हुआ है कि, इस फोन के राइट साइड में पॉवर बटन और वॉल्यूम रॉकर्स दिया जाएगा। इसके साथ ही हाल ही में इसका फ्रंट डिजाइन भी लीक हुआ था, जिससे यह जानकारी सामने आई है कि, इसमें सेंटर्ड पंच होल कटआउट वाला डिस्प्ले मिलेगा।

अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 1.5K डिस्प्ले दिया जा सकता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो 50MP OIS रियर कैमरा इसमें मिल सकता है। इसके अलावा 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,500mAh की बैटरी दिए जानें की उम्मीद है। वहीं इससे पहले वनप्लस के प्रेसिडेंट ने इसका भी खुलासा किया था कि, Ace 3V स्मार्टफोन में AI फीचर्स का सपोर्ट मिल सकता है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
oneplus ace 3v launch to next week with qualcomm snapdragon 7 check specs
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X