Home
Mobile

OnePlus ने Snapdragon 7+ Gen 3 प्रोसेसर वाला पहला स्मार्टफोन किया लॉन्च, इतनी है कीमत

OnePlus Ace 3v Launch: आखिरकार वनप्लस ने अपने फैन्स के इंतजार को खत्म करते हुए अपना नया स्मार्टफोन OnePlus Ace 3V को चीनी बाजार में लॉन्च कर दिया है। यह स्मार्टफोन OnePlus Ace 2V की जगह लेगा। जिसे कंपनी ने साल 2023 में केवल घरेलू बाजार चीन में लॉन्च किया गया था।

इस बार वनप्लस ने अपने इस लेटेस्ट स्मार्टफोन को कई खास बदलाव के साथ पेश किया है। इसके साथ ही इसमें कंपनी ने Qualcomm के लेटेस्ट Snapdragon 7+ Gen 3 SoC चिपसेट शामिल किया है। जो इसे सबसे अलग बनाता है। आपको बता दें, यह पहला ऐसा मॉडल है, जिसे इस प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है।

OnePlus ने Snapdragon 7+ Gen 3 प्रोसेसर वाला पहला फोन किया लॉन्च

इसके साथ ही इसमें यूजर को 1.5K OLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 2160Hz PWM डिमिंग और 2150 nits की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ आएगा। फोटोग्राफी के लिए इसमें 50MP Sony IMX882 प्राइमरी रियर सेंसर भी दिया गया है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए वनप्लस ने इसमें 5,500mAh की बैटरी दी है।

OnePlus Ace 3V कीमत और उपलब्धता: कीमत की बात करें तो OnePlus Ace 3V को चीन में CNY 1,999 (लगभग रुपये 23,000 रुपये) शुरुआती कीमत में पेश किया गया है। यह कीमत इसके बेस वेरिएंट 12GB + 256GB स्टोरेज की है।

OnePlus ने Snapdragon 7+ Gen 3 प्रोसेसर वाला पहला फोन किया लॉन्च

वहीं 12GB + 512GB की कीमत CNY 2,299 (करीब 26,500 रुपये) और 16GB + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की CNY 2,599 (करीब 30,000 रुपये) तय हुआ है। ग्राहक इस फोन को Titanium Air Grey और Magic Purple Silver दो कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।

OnePlus Ace 3V स्पेक्स: OnePlus Ace 3V में 120Hz तक रिफ्रेश रेट वाला 6.7-इंच 1.5K OLED डिस्प्ले दिया गया है। जो 2150 निट्स की पीक ब्राइटनेस और 2160Hz PWM डिमिंग को सपोर्ट करता है। इसके डिस्प्ले को लेकर दावा है कि, इसे यूजर गीली उंगलियों से भी आसानी से चला सकते हैं।

OnePlus ने Snapdragon 7+ Gen 3 प्रोसेसर वाला पहला फोन किया लॉन्च

प्रोसेसर की बात करें तो इसमें Snapdagon 7+ Gen 3 चिपसेट दिया गया है। जिसके साथ ही यह इस लेटेस्ट चिप के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन बन गया है। जिसमें 16GB तक LPDDR5x रैम और 512GB तक UFS 4.0 स्टोरेज मिल रहा है। आपको बता दें, यह फोन Android 14-बेस्ड ColorOS 14 के साथ आ रहा है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जो OIS के साथ 50MP Sony IMX882 मेन सेंसर और 8MP अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस के साथ आता है। इसके अलावा सेल्फी के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
oneplus ace 3v launched with first snapdragon 7 gen 3 smartphone check price specs availability
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X