OnePlus Ace 3V के लॉन्च से ठीक पहले कीमत लीक, आज होने जा रही धमाकेदार एंट्री, यहां जानें सबकुछ
OnePlus आज अपना नया स्मार्टफोन OnePlus Ace 3V चीन में लॉन्च करने जा रहा है। जिसेOLED डिस्प्ले और 1.5K रिजॉल्यूशन के साथ पेश किया जाएगा। हालांकि , इसके लॉन्च से पहले ही इसकी प्राइज डिटेल लीक हो गई है।
कीमत लीक होने के साथ ही इस फोन के रैम और स्टोरेज कंफिग्रेशन की भी डिटेल लीक हो गई है। तो चलिए आपको आगे इस फोन की कीमत से लेकर खासियत तक के बारे में बताते हैं।

दरअसल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर एक यूजर @ZionsAnvin ने इस आगामी फोन की डिटेल्स शेयर किए हैं। जिसमें वनप्लस के इस आगामी फोन को तीन कंफिग्रेशन में दिखाया गया है।
इसके साथ ही तीनों की कीमत, रैम और स्टोरेज की भी डिटेल्स सामने आ गई है। Oneplus Ace 3v का पहला वेरिएंट 12GB रैम और 256GB स्टोरेज में आ सकता है, जिसकी कीमत 2299 युआन (तकरीबन 26,800 रुपये) होगी।

वहीं इसका दूसरा वेरिएंट 12GB रैम और 512 GB स्टोरेज के साथ दस्तक दे सकता है, जिसकी कीमत 2699 युआन (तकरीबन 31,500 रुपये) होगी। इसके अलावा 16GB रैम और 512GB स्टोरेज की कीमत 2899 युआन (तकरीबन 33,800 रुपये) होगी। हालांकि कंपनी ने फिलहाल अपने इस अपकमिंग फोन की कीमत को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है।
OnePlus Ace 3V के स्पेसिफिकेशन्स- इसके स्पेक्स की बात करें तो वनप्लस के अनुसार Ace 3V दुनिया का पहला क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7+ जेन 3 SoC चिपसेट के साथ लाए जाने वाला स्मार्टफोन होगा।

वनप्लस के अनुसार यह चिपसेट स्नैपड्रैगन 8 जेन सीरीज चिपसेट के जैसे ही सुविधा देगा है। बता दें, यह चिप स्मार्टफोन के लिए सबसे तगड़े प्रोसेसर में से एक है।
इस चिपसेट में 4nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है, जिसका इस्तेमाल नए स्नैपड्रैगन 8 जेन सीरीज के चिपसेट में भी किया जाता है। वनप्लस ने इस फोन को लेकर यह भी दावा किया है कि, इस फोन को यूज करने वाले उपभोक्ताओं को स्नैपड्रैगन 8 जेन सीरीज के चिपसेट का ही एक्सपीरियंस होगा।
इसके साथ ही इस फोन के राइट साइड में पॉवर बटन और वॉल्यूम रॉकर्स दिया जाएगा। अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 1.5K डिस्प्ले दिया जा सकता है।
फोटोग्राफी के लिए 50MP OIS रियर कैमरा इसमें मिल सकता है। इसके अलावा 100W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,500mAh की बैटरी दिए जानें की उम्मीद है। वहीं इससे पहले वनप्लस के प्रेसिडेंट ने इसका भी खुलासा किया था कि, Ace 3V स्मार्टफोन में AI फीचर्स का सपोर्ट मिल सकता है।


Click it and Unblock the Notifications








