OnePlus Ace 3V के खास स्पेक्स आए सामने, रिब्रांडेड Nord 4 के तौर पर ग्लोबली होगा लॉन्च
OnePlus Ace 3V Specs Leak: स्मार्टफोन ब्रांड OnePlus कथित तौर पर एक अपने नए Ace सीरीज स्मार्टफोन पर काम कर रही है। जिसे कंपनी जल्द लॉन्च करने की तैयारियों में जुटी हुई है। आपको बता दें, OnePlus Ace को चीन में लोग मिड-रेंज स्मार्टफोन सीरीज में सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। वहीं वनप्लस का यह अपकमिंग फोन पिछली जनरेशन के Ace सीरीज स्मार्टफोन की तुलना में ज्यादा अपडेट के साथ दस्तक दे सकता है। तो चलिए आपको इस आगामी OnePlus Ace सीरीज स्मार्टफोन के लीक स्पेक्स के बारे में डिटेल्स बताते हैं।
रीब्रांड ग्लोबल मार्केट में One Nord 4 के नाम से होगा लॉन्च
टिपस्टर डीसीएस की मानें तो वनप्लस अपने नए हैंडसेट को चीनी मार्केट में लॉन्च करने जा रही है। हालांकि टिपस्टर ने पेश किए जा रहे स्मार्टफोन के नाम का खुलासा नहीं किया है। लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि, यह अपकमिंग फोन OnePlus Ace 3V ही हो सकता है। जिसे कंपनी चीनी यूजर्स के लिए खासतौर पर पेश करेगी। इस फोन का रीब्रांड ग्लोबल मार्केट One Nord 4 या फिर Nord 5 के नाम से लाए जानें की उम्मीद है।
OnePlus Ace 3V के संभावित स्पेक्स
टिपस्टर के अनुसार OnePlus Ace 3V को एक क्रिस्प 1.5K रेजॉल्यूशन डिस्प्ले के साथ पेश किया जा सकता है। जिसे एक इंटीग्रेटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ AMOLED स्क्रीन दिए जानें की उम्मीद है। OnePlus अपने इस आगामी फोन को क्वालकॉम प्रोसेसर के साथ ला सकता है। अन्य रिपोर्ट्स की मानें तो इश फोन को SM7550 चिप से लैस किया जाएगा। जिसे TSMC के 4nm मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस का इस्तेमाल करके तैयार किया गया है। आपको बता दें , फिलहाल इस चिप को अभी तक रिलीज नहीं किया गया है, जिसके Snapdragon 7 Gen 3 होने की संभावना है। इससे पहले कंपनी ने Ace 2V को MediaTek Dimensity प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया था। इसके लॉन्च डेट को लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन उम्मीद है कि, अपने पिछले जनरेशन के फोन के जैसे इसे भी कंपनी मार्च के आसपास लॉन्च कर सकती है।

OnePlus Open कल होगा लॉन्च
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस 19 अक्टूबर को अपना पहला फोल्डेबल फोन OnePlus Open लॉन्च करने की तैयारियों में जुटी है। इस अपकमिंग फोन को लेकर दावा किया जा रहा है कि,इसे कंपनी 5 कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च कर सकती है। वनप्लस ओपन के इस फोन की कीमत देश में 1,39,999 रुपये तय की जा सकती है। जिसका सीधा मुकाबला सैमसंग और मोटोरोला के फोल्डेबल फोन से माना जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








