Oneplus ace 5, Ace 5 pro के टाइम लाइन का खुलासा, पहली डिटेल आई सामने
चीनी स्मार्टफोन मेकर कंपनी Oneplus कथित तौर पर Oneplus ace 5 और Ace 5 pro पर काम कर रहा है। जिसे कंपनी जल्द लॉन्च करने की तैयारियों में जुटी है।
हाालंकि, अभी तक इस आगामी फोन के ऑफिशियली लॉन्च डेट का ब्रांड ने खुलासा नहीं किया है, लेकिन इससे पहले ही टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने आगामी वनप्लस ऐस 5 सीरीज के पहली डिटेल शेयर कर दिया है।

Oneplus ace 5, Ace 5 pro जल्द देने वाले हैं दस्तक- सामने आई लीक के अनुसार वनप्लस ऐस 5 सीरीज के दोनों मॉडल चीन में उम्मीद से पहले रिलीज होने वाले हैं। आपको बता दें, Snapdragon 8 Gen 2 से लैस Ace 3 की घोषणा 2023 की शुरुआत में की गई थी। इसके बाद मार्च में Snapdragon 7+ Gen 3-संचालित Ace 3V और जून में Snapdragon 8 Gen 3 के साथ Ace 3 Pro लॉन्च किया गया।
लीक की मानें तो OnePlus साल 2024 के आखिर तक Ace 5 और Ace 5 Pro को लॉन्च कर सकता है। यह सीरीज Ace 3 सीरीज के समान एक फ्लैगशिप चिपसेट के साथ एक अल्ट्रा-बड़ी सिलिकॉन बैटरी से लैस होगी। इसके अलावा डिज़ाइन में इसके बड़े अपग्रेड देखने को मिलेगा।

आपको बता दें, ग्लोबल बाजार में OnePlus Ace 3 को OnePlus 12R के रूप में रीब्रांड किया गया था। इसलिए चीन के बाहर के बाजारों में Ace 5 को वनप्लस 13R के रूप में रीब्रांड किया जा सकता है। स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 से लैस वनप्लस 13 के चीन में अक्टूबर या फिर नवंबर तक लॉन्च होने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं दूसरी ओर Oneplus 13 और 13R के जनवरी 2025 में ग्लोबल बाजार में पेश किए जानें की संभावना है।
OnePlus 12R स्पेक्स- वनप्लस 12R स्मार्टफोन में 6.78 इंच AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट और 4500 निट्स पीक ब्राइटनेस ऑफर करती है। वनप्लस के इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 Gen 2 प्रोसेसर दिया गया है।
फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। जो 50MP प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2MP मैक्रो सेंसर से लैस है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
डिवाइस को पावर देने के लिए इसमें 5500mAh की बैटरी दी गई है, जो 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। वहीं कनेक्टिविटी के लिए फोन में जीपीएस, NFC, इन्फ्रारेड, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.3 और यूएसबी टाइप-सी 2.0 जैसे फीचर्स दिए गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications








