Home
Mobile

Oneplus Ace 5 और Ace 5 Pro की कीमत लॉन्च से पहले लीक, इस दिन होने जा रही धमाकेदार एंट्री

स्मार्टफोन मेकर कंपनी Oneplus कल यानी 26 दिसंबर को चीन में अपनी Ace सीरीज लॉन्च करने जा रही है, जिसके तहत Oneplus Ace 5 और Ace 5 Pro को पेश किए जानें की उम्मीद है।

इसके अलावा कंपनी अगले महीन 7 जनवरी 2025 को वैश्विक स्तर पर OnePlus 13R को लॉन्च करेगी। हालांकि, लॉन्च से पहले ही Ace सीरीज की कीमत का खुलासा हो चुका है। तो आइए आपको आगे इसके फीचर्स से लेकर कीमत तक की डिटेल्स बताते हैं।

Oneplus Ace 5 और Ace 5 Pro की कीमत लीक, जानें फीचर्स

OnePlus Ace 5 सीरीज की कीमत

Weibo पर शेयर की गई एक इमेज के अनुसार OnePlus Ace 5 के 12GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 2,399 युआन (लगभग 28,000 रुपये) से शुरू होगा। जबकि, इसके प्रो मॉडल की शुरूआती कीमत 3,599 युआन यानी (लगभग 42,000 रुपये) तय किए जानें की उम्मीद है। लॉन्चिंग की बात करें तो इसे 26 दिसंबर को स्थानीय समयानुसार दोपहर 2.30 बजे (11:30 बजे IST) लॉन्च किया जाएगा।

OnePlus Ace 5 सीरीज के स्पेसिफिकेशंस

OnePlus Ace 5 सीरीज में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.78 इंच 1.5K फ्लैट OLED डिस्प्ले मिलेगा। परफॉर्मेंस की बात करें तो इसके स्टैंडर्ड मॉडल में स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट और प्रो मॉडल में स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट शामिल किया जा सकता है। जिसे 16GB तक LPDDR5x रैम और 1TB तक UFS 4.0 स्टोरेज से लैस किया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा, जिसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लैंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो शूटर शामिल है। दोनों फोन्स में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 16 मेगापिकिसल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। इसे पावर देने के लिए कंपनी अपने इस डिवाइस में 80W वायर्ज फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,400mAh की बैटरी दे सकती है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Oneplus Ace 5 and Ace 5 Pro Price Details Leaked Before December 26 Launch
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X