Home
Mobile

OnePlus Ace 5 और Ace 5 Pro स्मार्टफोन 16GB रैम के साथ लॉन्च, देखें दोनों में क्या है खास अंतर

आखिरकार Oneplus ने अपने वादेनुसार अपनी Ace सीरीज को चीन में लॉन्च कर दिया है। जिसके तहत कंपनी ने अपने दो नए हैंडसेट Ace 5 और Ace 5 Pro स्मार्टफोन पेश किए हैं। जो 1.5K BOE X2 फ्लैट स्क्रीन, इन-हाउस डिस्प्ले P2 चिप और 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट के साथ आते हैं। तो आइए आपको आगे इनकी कीमत से लेकर इनमें मिलने वाले खास अंतर तक की डिटेल बताते हैं।

वनप्लस ऐस 5 प्रो स्नैपड्रैगन 8 एलीट SoC के साथ आ रहा है और AnTuTu पर 3.31 मिलियन पॉइंट स्कोर करता है। यह इंडस्ट्री की पहली चिप-लेवल फेंगची गेमिंग कोर टेक्नोलॉजी के साथ 120 फ्रेम+1080p पिक्चर क्वालिटी को मूल रुप से सपोर्ट करने वाला इकलौता डिवाइस है।

OnePlus Ace 5 और Ace 5 Pro: जानें कीमत और फीचर्स

वनप्लस ऐस 5 प्रो में डुअल आइस कोर 6004mm2 सिंगल-लेयर VC हीट सिंक और विशेष चिप एयर डक्ट डिजाइन दिया गया है। इसमें अंडर-स्क्रीन ग्रेफाइट हीट डिसिपेशन फिल्म औप लो-टेम्परेचर एयरोस्पस एल्युमीनियम मिडिल फ्रेम शामिल हैं, जो तेज गर्मी और कम तापमान पर काम करने की सुविधा प्रदान करते हैं, जिससे फोन लंबे उपयोग में भी गर्म नहीं होता। दोनों फोन्स सिरेमिक फिनिश के साथ पोर्सिलेन कलर में उपलब्ध हैं।

OnePlus Ace 5 सीरीज स्पेसिफिकेशंस

डिस्प्ले- वनप्लस ने अपने इस सीरीज में 6.78-इंच 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया है, जो 2160Hz PWM डिमिंग के साथ, 4500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और OPPO क्रिस्टल शील्ड ग्लास प्रोटेक्शन के साथ आ रहा है।

प्रोसेसर- ऐस 5 को ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 4nm मोबाइल प्लैटफॉर्म एड्रेनो 750 GPU के साथ और ऐस 5 प्रो को ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 8 एलीट 3nm मोबाइल प्लैटफ़ॉर्म एड्रेनो 830 GPU के साथ उपलब्ध कराया गया है।

स्टोरेज- ये फोन्स 12GB, 16GB LPDDR5X RAM के साथ 256GB, 512GB और 1TB UFS 4.0 स्टोरेज से लैस हैं।

ओएस- ये फोन्स Android 15 ColorOS 15 के साथ आ रहे हैं।

कैमरा- इनमें Sony IMX906 सेंसर के साथ 50MP का मेन कैमरा, f/1.8 अपर्चर, OIS और Sony के साथ 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 2MP मैक्रो कैमरा शामिल है।

सेल्फी कैमरा- वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए इसमें 16MP की फ्रंट कैमरा मिल रहा है।

बैटरी- ऐस 5 में 80W सुपरवूक फास्ट चार्जिंग के साथ 6415mAh की बैटरी और प्रो मॉडल में 100W सुपरवूक फास्ट चार्जिंग के साथ 6100mAh की बैटरी है।

कनेक्टिविटी- 5G SA/ NSA, डुअल 4G VoLTE, वाई-फाई 7 802.11 be (2.4GHz + 5GHz), ब्लूटूथ 5.4, NFC, USB टाइप-C

अन्य फीचर्स- इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर, इन्फ्रारेड सेंसर, USB टाइप-सी ऑडियो, स्टीरियो स्पीकर, धूल और छींटे प्रतिरोधी IP65 से लैस है।

कीमत और उपलब्धता

वनप्लस ऐस 5- 12GB/256GB- 2299 युआन ( लगभग 26,830 रुपये), 16GB/256GB - 2499 युआन ( 29,165 लगभग रुपये), 12GB/512GB - 2799 युआन (32,665 लगभग रुपये), 16GB/512GB - 2999 युआन (लगभग 35,000 रुपये), 16GB/ 512GB - 3099 युआन (लगभग 36,165 रुपये) और 16GB/1TB सिरेमिक - 3499 युआन (लगभग 40,835 रुपये) है।

जबकि, वनप्लस ऐस 5 प्रो के 12GB/256GB - 3399 युआन (लगभग 39,665 रुपये), 16GB/256GB - 3699 युआन (लगभग 43,170 रुपये), 12GB/512GB - 3999 युआन (लगभग 46,670 रुपये), 16GB/512GB - 4199 युआन (लगभग 49,005 रुपये), 16GB/512GB सिरेमिक - 4299 युआन (लगभग 50,170 रुपये) और 16GB/1TB सिरेमिक - 4699 युआन (लगभग 54,840 रुपये) है। ये फोन्स अब ऑर्डर के लिए उपलब्ध हैं और 31 दिसंबर से इनकी चीन में बिक्री शुरू होगी।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
Oneplus Ace 5 and Ace 5 Pro: which one is better for you, know price, feature and specs
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X