OnePlus Ace 5 के खास स्पेसिफिकेशन लीक, प्रोसेसर, बैटरी, चार्जिंग और बहुत कुछ का खुलासा
टेक कंपनी OnePlus कथित तौर पर अपने अगली पीढ़ी के Ace-ब्रांडेड मॉडल पर काम कर रहा है। हालांकि, कंपनी ने इसके लॉन्चिंग डेट का खुलासा नहीं किया है। लेकिन इससे पहले ही टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने एक वीबो पोस्ट के जरिए दावा किया गया कि, इस साल के आखिर तक चीन में OnePlus Ace 5 सीरीज़ के स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाएगा।
लीक में यह बताया गया है कि, ब्रांड इस सीरीज के तहत दो मॉडल, OnePlus Ace 5 और OnePlus Ace 5 Pro को पेश कर सकता है। इसके साथ ही नए लीक में, टिपस्टर ने Ace 5 के खास स्पेसिफिकेशन का खुलासा किया है।

OnePlus Ace 5 लीक स्पेसिफिकेशन - वीबो पोस्ट के अनुसार वनप्लस ऐस 5 में 6.78-इंच 8T LTPO स्क्रीन होगी। जिसकी स्क्रीन 1.5K रिज़ॉल्यूशन और माइक्रो-कर्वचर डिजाइन पेश करेगी।
इसके साथ ही इसमें परफॉर्मेंस के लिए स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 ऑनबोर्ड होगा। आपको बता दें, वनप्लस ऐस 3 में स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 चिपसेट और 5,500mAh की बैटरी थी। जबकि, एस 5 में 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,200mAh की डुअल-सेल बैटरी शामिल होगी।

लीक से यह भी पता चला है कि, Ace 5 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा जो एक बड़े कैमरा सेंसर द्वारा समर्थित होगा। आखिर में डिवाइस में अलर्ट स्लाइडर भी होगा। फिलहाल प्रो की जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि, इसी फोन को ग्लोबल मार्केट में OnePlus 13R के नाम से रीब्रांड किया जा सकता है।
जैसा कि, हमने आपको बताया OnePlus Ace 5 Pro के स्पेसिफिकेशन अभी सामने नहीं आए हैं। हालांकि इसमें संभवतः स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 होगा, लेकिन OnePlus 13, जिसके अक्टूबर या नवंबर की शुरुआत में लॉन्च होने की उम्मीद है।
जिनमें यही चिपसेट मिल सकता है। एक ओर Ace 5 Pro खास तौर पर परफॉरमेंस पर केंद्रित है, वहीं OnePlus 13 एक ऑल-राउंडर होगा, जिसमें शानदार कैमरे शामिल होंगे।
ब्रांड वनप्लस 13 के लिए भी कमर कस रहा है, जिसमें स्नैपड्रैगन 8 जेन 4 SoC चिपसेट के शामिल किए जानें की उम्मीद है। इसके साथ ही इसमें धूल और पानी से सुरक्षा के लिए यह IP69 रेटिंग पाने वाला पहला वनप्लस फोन हो सकता है। उम्मीद कर सकते हैं कि वनप्लस 13 और 13R अगले साल की शुरुआत में, संभवतः जनवरी में एक वैश्विक कार्यक्रम में लॉन्च होंगे।


Click it and Unblock the Notifications








