OnePlus Ace 5 Mini के लॉन्च से पहले सभी खास स्पेसिफिकेशन का खुलासा
अगर आप भी OnePlus लवर हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। कंपनी बहुत जल्द ही OnePlus Ace 5 सीरीज लॉन्च करने जा रही है, जिसमें एक और नया मॉडल शामिल होगा, जिसे OnePlus Ace 5 Mini के नाम से उपलब्ध कराया जा सकता है।
यह सीरीज पहले चीन में लॉन्च होगी और बाद में भारत जैसे वैश्विक बाजारों में OnePlus 13R के रूप में पेश की जा सकती है, जैसा हर ऐस सीरीज के साथ होता है। ऐस 5 मिनी के खास स्पेसिफिकेशन ऑनलाइन सामने आए हैं, हालांकि इसके भारतीय बाजार में आने की पुष्टि नहीं हुई है।

वनप्लस ऐस मिनी का कैमरा सेटअप और डिजाइन चर्चा का विषय बना हुआ है। इसमें सोनी का मेन कैमरा मिल सकता है और डिजाइन की बात करें तो यह देखने में Google Pixel जैसा होगा। इसके लॉन्चिंग की बात करें तो 12 दिसंबर को oneplus Ace 5 सीरीज लॉन्च होगी। जिसके बाद भारत में इसे Oneplus 13R के तौर पर पेश किया जाएगा।
OnePlus Ace 5 Mini के संभावित स्पेसिफिकेशन
लीक हुए जानकारी के अनुसार इसमें 6.78 इंच डिस्प्ले के साथ स्नैपड्रैगन जेन 3 प्रोसेसर मिलेगा, जिसे 512GB स्टोरेज से जोड़ा जाएगा। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलेगा।
जिसमें OIS के साथ 50MP का मेन कैमरा, 8MP का सेकेंडरी कैमरा और 2MP का एक अन्य कैमरा होगा। इसके अलावा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का फ्रंट कैमरा शामिल होगा। इसे पावर देने के लिए इसमें कंपनी ने 6300mAh की बैटरी दे सकती है, जो 100W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है।
OnePlus 13 अगले महीने चीन में लॉन्च के बाद भारत में दस्तक देगा। Oneplus 13R जो Oneplus Ace 5 Series का रिब्रांडेड वर्जन होगा, इसके साथ ही लॉन्च हो सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक भारत में केवल वनप्लस 13 के लॉन्चिंग की पुष्टि की है।


Click it and Unblock the Notifications








