Home
Mobile

OnePlus Ace 6 Turbo में होगी 9000mAh बैटरी; भारत में अलग नाम से होगा लॉन्च

OnePlus अपने Ace सीरीज़ को लगातार विस्तार दे रहा है और अब नए लीक इस दिशा में एक और बड़ा कदम दिखा रहे हैं। Ace 6 और Ace 6T के चीन लॉन्च के बाद अब कंपनी Ace 6 Turbo पर काम कर रही है। Weibo पर सामने आए लीक के मुताबिक यह मॉडल सीरीज़ का सबसे परफॉर्मेंस-सेन्ट्रिक स्मार्टफोन होगा, जो सीधे हाई-एंड यूजर्स और गेमर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है।

माना जा रहा है कि भारत में यह फोन OnePlus Nord 6 नाम से आएगा और मिड-प्रिमियम सेगमेंट को टारगेट करेगा। आइए इसके बारे में जानते हैं।

OnePlus Ace 6 Turbo में होगी 9000mAh बैटरी

Turbo मॉडल का सबसे बड़ा हाईलाइट

फेमस टिपस्टर Digital Chat Station और ब्लॉगर्स ने Ace 6 Turbo के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस लीक किए हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, फोन में Qualcomm का नया Snapdragon 8s Gen 4 दिया जाएगा, जो हाई-एंड परफॉर्मेंस और बेहतर थर्मल मैनेजमेंट के लिए बनाया गया है।

यह चिपसेट प्रीमियम लेवल का पावर डिलीवर करेगा, लेकिन कीमत को नियंत्रित रखने के लिए 8 Gen फ्लैगशिप लाइनअप की तुलना में थोड़ा ऑप्टिमाइज्ड होगा।

Ace 6 Turbo के इस चिपसेट के साथ आने से यह फोन Redmi Turbo 5 और Realme Neo 8 SE जैसे पावरफुल मिड-रेज डिवाइसेज़ को सीधी टक्कर देगा।

9000mAh की मेगा बैटरी

इस लीक का सबसे हैरान करने वाला हिस्सा इसका बैटरी सेटअप है। OnePlus Ace 6 Turbo में कंपनी 9000mAh की विशाल बैटरी दे सकती है, जो इसे अपनी कैटेगरी का सबसे ज्यादा बैटरी कैपेसिटी वाला फोन बना देगी।

इतनी बड़ी बैटरी खासकर उन यूज़र्स को आकर्षित करेगी जो लंबे समय तक गेमिंग करते हैं, या दिनभर पावरयूज़ करते हैं और बैटरी बैकअप को लेकर चिंता नहीं करना चाहते।

यह बैटरी बैकअप Ace 6 Turbo को गेमर्स के लिए एक परफेक्ट ऑप्शन बना सकता है, साथ ही लंबे ट्रैवल या हेवी मल्टीटास्किंग करने वालों के लिए भी यह एक शानदार विकल्प होगा।

144Hz या 165Hz डिस्प्ले

फोन में 6.78-इंच LTPS OLED डिस्प्ले दिया जाएगा, जो 1.5K रेजोल्यूशन के साथ आएगा। सबसे दिलचस्प हिस्सा इसका रिफ्रेश रेट है, जो लीक के अनुसार 144Hz या 165Hz तक जा सकता है। यह इसे उन चुनिंदा फोनों की लिस्ट में शामिल कर देगा, जो अल्ट्रा-हाई रिफ्रेश रेट ऑफर करते हैं।

  • स्क्रॉलिंग स्मूद
  • गेमिंग रेस्पॉन्स फास्ट
  • एनीमेशन सुपर-सिल्की

इससे Ace 6 Turbo प्रतिस्पर्धी गेमर्स और हाई-फ्रेमरेट गेमिंग के शौकीनों के लिए एक परफेक्ट चॉइस बन सकता है।

भारत में Nord 6 नाम से एंट्री

रिपोर्ट्स के मुताबिक, OnePlus Ace 6 Turbo का चीन लॉन्च जनवरी या फरवरी 2026 में हो सकता है। इसके बाद इसका ग्लोबल मॉडल OnePlus Nord 6 नाम से भारत में Q2 2026 (अप्रैल-जून) के बीच लॉन्च किया जाएगा।

Nord 6-Nord 5 जैसा डिजाइन

लीक्स बताते हैं कि आने वाला Nord 6 डिजाइन के मामले में Nord 5 जैसा हो सकता है। याद दिला दें कि Nord 5 जुलाई 2025 में लॉन्च हुआ था जिसकी खासियत थी। इसमें 6.83-इंच AMOLED डिस्प्ले, Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट और Nord 6 इससे बेहतर डिस्प्ले, नई चिप और बड़ी बैटरी के साथ आएगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus Ace 6 Turbo Leaks Reveal Snapdragon 8s Gen 4 and 9000mAh Battery; India Launch as Nord 6
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X