Home
Mobile

5 मिनट में 50% चार्ज होगा OnePlus का यह नया फोन, इन फीचर्स के साथ हुआ लॉन्च

चीन में टेक दिग्गज ने OnePlus Ace को लॉन्च कर दिया गया है। वनप्लस का नया प्रीमियम एंड्रॉइड स्मार्टफोन इस महीने के अंत में भारत में वनप्लस 10आर (OnePlus 10R) के रूप में लॉन्च किया जाने वाला है जिसका यूजर्स बेशब्री से इंतजार कर रहे हैं। OnePlus Ace के सबसे धाँसू फीचर में फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी है। वनप्लस ऐस आउट ऑफ द बॉक्स 150W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है और दावा किया जा रहा है कि ज़ीरो से 50% बैटरी सिर्फ 5 मिनट के अंतर चार्ज हो जाएगी। तो आइये इस स्मार्टफोन के बारे में जानते हैं विस्तार से।

5 मिनट में 50% चार्ज होगा OnePlus का यह नया फोन, इन फीचर्स के साथ हुआ लॉन्च

150W चार्जिंग सपोर्ट के साथ OnePlus Ace हुआ लॉन्च

OnePlus Ace के साथ कंपनी ने OnePlus Buds N और Cloud Ear Z2 को भी चीन में लॉन्च किया है। बड्स एन के भारत में वनप्लस नॉर्ड बड्स के रूप में लॉन्च होने की उम्मीद जताई जा रही है। जबकि Cloud Ear Z2 भारत में पहले से ही Bullets Wireless Z2 नेकबैंड इयरफ़ोन के रूप में उपलब्ध हैं।

OnePlus Ace के स्पेसिफिकेशन्स

OnePlus Ace में फुल एचडी+ रेजोल्यूशन के साथ 6.7 इंच का AMOLED डिस्प्ले है। जबकि स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 720Hz टच सैंपलिंग रेट को सपोर्ट करती है। इसमें फ्रंट कैमरे के लिए टॉप सेंटर में होल-पंच कटआउट भी दिया गया है।

वहीं, हुड के तहत स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 8100 SoC मिलता है। चिपसेट को 12GB तक RAM के साथ 512GB UFS 3.1 इंटरनल स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। वहीं यह सबसे यूनिक फीचर 150W SuperVOOC चार्जिंग टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करता है और इसमें 5000mAh की बैटरी मिलती है। कंपनी का दावा है कि यह डिवाइस जीरो से 50% होने में सिर्फ 5 मिनट का समय लगता है।

5 मिनट में 50% चार्ज होगा OnePlus का यह नया फोन, इन फीचर्स के साथ हुआ लॉन्च

कैमरा डिपार्टमेंट की बात करें, तो OnePlus Ace में बैक साइड में ट्रिपल-कैमरा सेटअप दिया गया है। स्मार्टफोन में ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइज़ेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50MP Sony IMX766 का रियर कैमरा सेंसर
दिया गया है। मुख्य कैमरे के साथ 8MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 2MP मैक्रो कैमरा सेंसर भी मिलता है।

वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए डिवाइस में 16MP का फ्रंट कैमरा सेंसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन चीन में Android 12-आधारित ColorOS 12.1 पर रन करता है लेकिन भारतीय एडिशन OnePlus 10R के रूप में पेश किया जाएगा जो OxygenOS पर रन करेगा।

OnePlus Ace की कीमत

अब आखिर में बात आती है कीमत की। तो वनप्लस ऐस चार स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन में आता है। बेस 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 2499 (लगभग 29,500 रुपये) है। एक 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट भी है, जिसकी कीमत CNY 2699 (लगभग 30,700 रुपये) है। वहीं डिवाइस को 12GB + 256GB और 12GB + 512GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ भी लॉन्च किया गया है। इन दोनों वेरिएंट की कीमत CNY 2999 (लगभग 35,400 रुपये) और CNY 3499 (लगभग 41,300 रुपये) रखी गई है। डिवाइस को आर्कटिक ग्लो और स्टेलर ब्लैक कलर में लॉन्च किया गया है।

इस प्रकार OnePlus का यह नया मोबाइल फोन भारत में OnePlus 10R के रूप में इस महीने के अंत में भारत में पेश किया जाएगा और पहला ऐसा स्मार्टफोन बन जायेगा जिसमें 150W का चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
OnePlus Ace Launched With 150W Charging Support, Know Price and Specifications
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X