OnePlus Summer Launch इवेंट डेट कंफर्म, OnePlus Nord 4 5G के साथ ये प्रोडक्ट्स होंगे लॉन्च
चायनीज कंपनी OnePlus ने अपने Summer Launch इवेंट का ऐलान कर दिया है। इस इवेंट में ब्रांड अपने कई नए डिवाइसेस लॉन्च करने वाली है। जिसमें उम्मीद की जा रही है कि, OnePlus Nord 4 5G, OnePlus Buds 3 Pro और OnePlus Watch 2R को शामिल किया जा सकता है।
हालांकि, कंपनी ने फिलहाल प्रोडक्ट्स की डिटेल्स पर से पर्दा नहीं उठाया है। लेकिन कंपनी के द्वारा जारी किए गए नए टीजर पोस्टर में 'Nord' को टीज किया गया है। जिससे हिंट मिले हैं कि, इन प्रोडक्ट्स की लिस्ट में वनप्लस नॉर्ड 4 भी शामिल होगा।

OnePlus Summer Launch इवेंट की डेट सामने आ गई है। वनप्लस का यह इवेंट 16 जुलाई को इटली के मिलान में आयोजित किया जाएगा। डेट का ऐलान करते हुए ब्रांड ने एक टीजर वीडियो शेयर किया है, जिसमें सिल्वर रंग से 'Nord' लिखा दिखाई दे रहा है।
यानी कि, कंपनी OnePlus Nord 4 5G को सिल्वर कलर में भी पेश कर सकती है। वहीं एक अन्य रिपोर्ट्स की मानें, तो फोन के साथ कंपनी अपने OnePlus Buds 3 Pro और OnePlus Watch 2R को भी इस इवेंट में लॉन्च कर सकती है।

OnePlus Nord 4 संभावित फीचर्स- सबसे पहले आपको बता दें, Nord 4 कंपनी का यह स्मार्टफोन OnePlus Nord 3 का सक्सेसर होगा। जिसे पिछले साल जुलाई में ही लॉन्च किया गया था।
वनप्लस नॉर्ड 4 के अब तक सामने आए फीचर्स की बात करें तो इसमें कंपनी 6.74 इंच की बड़ी डिस्प्ले दे सकती है। जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz का होगा। इसके साथ ही बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 7+ Gen 3 प्रोसेसर शामिल किया जाएगा।

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है, इसके साथ 50MP का सेकेंडरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर दिए जाने की उम्मीद है। अपने इस डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी इसमें 5500mAh की बैटरी शामिल कर सकती है, जो 100W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है।
वनप्लस नॉर्ड 4 की कीमत की बात करें तो वनप्लस ने Nord 3 के बेस 8GB / 128GB वेरिएंट को 33,999 रुपए शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया था। जिससे उम्मीद की जा रही है कि, इसे 35,000 रुपए के आसपास या उससे कम दाम में पेश किया जा सकता है। हालांकि ये अनुमानित कीमत है, फिलहाल कंपनी ने अभी तक नॉर्ड 4 की कीमत का ऐलान नहीं किया है।


Click it and Unblock the Notifications








