OnePlus 11R और Nord 3 पर भारी छूट, जानिए कीमत और ऑफर डिटेल्स
OnePlus Diwali Offer: फेस्टिव सीजन को देखते हुए वनप्लस ने भी अपने ग्राहकों को लिए स्पेशल दिवाली ऑफर (Diwali Offer) की शुरूआत कर दी है। जिसके तहत कंपनी स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी , टैबलेट सहित कई अन्य प्रोडक्ट्स पर भारी छूट ऑफर कर रही है। आपको बता दें, OnePlus के इस सेल को 2 नवंबर को लाइव कर दिया गया है, जो अगले 10 नवंबर तक जारी रहने वाला है। ऐसे में इस दौरान अगर आप नया वनप्लस का कोई प्रोडक्ट लेते हैं तो आपको भारी भरकम छूट का लाभ मिलेगा। आज हम आपको OnePlus 11R और OnePlus Nord 3 5G जो कि वनप्लस के धांसू स्मार्टफोन्स में से एक हैं, इनपर मिलने वाले बंपर डिस्काउंट के बारे में बताने जा रहे हैं।
OnePlus Nord 3 5G पर डिस्काउंट
स्मार्टफोन ब्रांड वनप्लस ने इस साल अपने कई नॉर्ड सीरीज हैंडसेट को लॉन्च किया है। जिसमें Oneplus Nord 3 5G शामिल है। जिसपर कंपनी तगड़े ऑफर्स का लाभ दे रही है। इसके साथ ही सबसे कम कीमत में आपको इस फोन में कई जबरदस्त फीचर्स मिल रहे हैं। वनप्लस के दिवाली ऑफर के दौरान ग्राहक वनप्लस नॉर्ड 3 5G को 3,000 रुपये के इंस्टेंट डिस्काउंट पर खरीद सकता है। इसके साथ ही कंपनी अपने ग्राहकों को 3,000 रुपये का स्पेशल कूपन भी दे रही है। इतना ही नहीं कस्टमर्स इस फोन को 6 महीने तक की नो कॉस्ट ईएमआई पर भी इसे अपने घर ला सकते हैं।
OnePlus 11R पर बंपर छूट
वहीं इस सेल के तहत ग्राहक वनप्लस 11आर 5जी पर भी 2,000 रुपये तक के ऑफर का लाभ ले सकेंगे। इसके साथ ही ग्राहक इसकी खरीदारी पर 9 महीने तक की नो कॉस्ट ईएमआई का भी लाभ ले सकते हैं।
इतना ही नहीं वनप्लस के अन्य फोन्स पर भी कंपनी अपने ग्राहकों को बंपर छूट दे रही है। जिसमें Oneplus Nord CE 3 को 2,000 रुपये के इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट पर खरीदा जा सकेगा। इसके साथ ही फोन पर 2,500 रुपये का स्पेशल कूपन डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। इसके अलावा आप वनप्लस नॉर्ड सीई 3 लाइट और वनप्लस नॉर्ड सीई 2 लाइट को भी 1,500 रुपये की बैंक छूट पर खरीद सकेंगे। साथ ही साथ ग्राहक वनप्लस नॉर्ड सीई 2 लाइट के लिए 3 महीने तक नो कॉस्ट ईएमआई का भी लाभ ले सकते हैं।

वहीं वनप्लस 10आर 5जी को भी इस सेल में शामिल किया गया है। जिसपर 3,000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट और 7,000 रुपये का स्पेशल प्राइस कूपन का लाभ मिल रहा है। आपको बता दें, वनप्लस 10 प्रो 5जी और वनप्लस 10टी 5जी की खरीदारी पर क्रमशः 5,000 रुपये का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट और 14,000 रुपये और 10,000 रुपये का स्पेशल प्राइस कूपन मिल रहा है।
आपको बता दें, ICICI बैंक , वनप्लस एक्सपीरियंस स्टोर्स , oneplus.in और वनकार्ड ग्राहक अमेजन पर इन बैंक ऑफर का लाभ ले सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








