Home
Mobile

OnePlus के फोल्डेबल फोन की इस नाम से होगी एंट्री, जल्द देगा दस्तक, Google, Motorola से सीधा टक्कर

OnePlus Fold: स्मार्टफोन ब्रांड वनप्लस जल्द ही अपना नया फोल्डेबल फोन लॉन्च करने वाला है। जिसे कंपनी अगले महीने तक बाजार में पेश कर सकती है। अपने इस अपकमिंग फोल्डेबल फोन को इस साल की शुरुआत में ही कंपनी ने टीज किया था। अब इस अपकमिंग फोन के नाम की जानकारी सामने आई है। तो आइए आपको इस फोन की नई लीक अपडेट के बारे में विस्तार से बताते हैं।

आपको बता दें, वनप्लस ने फरवरी में ही अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन सेगमेंट को जल्द लॉन्च करने का ऐलान किया था। इस दौरान कंपनी ने साल की तीसरी तिमाही में अपना पहला फोल्डेबल फोन लॉन्च करने का खुलासा किया था। तभी से सबकी निगाहें इस फोन के लॉन्चिंग पर टिकी हैं। वनप्लस लवर्स को इस फोन के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

जैसे-जैसे इस फोन की लॉन्चिंग की डेट करीब आ रही है। वैसे ही इसके स्पेक्स की जानकारी भी लीक हो रही है। अब नए अपडेट में टिप्स्टर Max Jambor नए इस फोन के नाम का खुलासा किया है। जिनकी मानें तो कंपनी अपने इस अपकमिंग फोल्डेबल स्मार्टफोन फोन को 'OnePlus Open' के नाम से मार्केट में लॉन्च कर सकती है। जिसका सीधा मुकाबला हाल ही में लॉन्च हुए गूगल और मोटोरोला के फोल्डेबल फोन से हो सकता है।

OnePlus के फोल्डेबल फोन की इस नाम से होगी एंट्री, यहां जानें सभी डिटेल

टिप्स्टर Max Jambor ने इस फोन को लेकर आगे कहा कि, कंपनी ने इस साल मई में OnePlus Open ट्रेडमार्क को पेटेंट किया था। उन्होंने आगे बताया कि, कंपनी ने प्राइम, विंग, एज और पीक जैसे अन्य नाम भी रजिस्टर किए हैं। जिसमें से कंपनी ने Open नाम से ही अपने इस फोन्स को लॉन्च करने का फैसला किया है।

वनप्लस फोल्डेबल फोन के संभावित स्पेक्स

अपने इस अपकमिंग डिवाइस को कंपनी 6.3 इंच कवर डिस्प्ले के साथ पेश कर सकती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करेगा। यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर ले लैस हो सकता है। इसके अलावा इस फोन में 16GB RAM और 256GB स्टोरेज दिया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप शामिल किया जा सकता है। जिसका मेन लेंस 48MP का हो सकता है। इसके अलावा कंपनी इसमें एक टेलीफोटो लेंस भी दे सकती है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसके फ्रंट में 20MP का सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। फोन का कैमरा Hasselblad ब्रांडिंग के साथ लाया जा सकता है। इसे पावर देने के लिए इसमें 4,800mAh की बैटरी और 100W की चार्जिंग दी जा सकती है।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
New information has come to light regarding the upcoming foldable phone of Oneplus. In which the name of this phone has been revealed.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X